जामताड़ा नाव हादसे में सोमवार को मिले और 4 शव, पांच दिन के भीतर कुल 12 लाशें हुई बरामद-12 dead body found from river after boat accident
जामताड़ा:
12 dead body found from river after boat accident- झारखण्डके जामताड़ा जनपद के बराकर नदी में हुए एक नाव हादसे के आज पांचवें दिन NDRF के रेस्कयू ऑपरेशन के दौरान 4 और शव बरामद हुए हैं। इस प्रकार अब तक पिछले 3 दिनों में कुल 12 लाशें बरामद हो चुकी हैं। सोमवार को मिले शवों की शिनाख़्त वीरग्राम के मनेश मंडल और मोफिज़ अंसारी व पंजनिया ग्राम के पांडेश्वर मोहली और रसिक बास्की पंजनिया के रूप में हुई है। जबकि इस से पूर्व रविवार को 7 शव बरामद किये गये थे और शनिवार को 1 शव बरामद हुआ था। (12 dead body found from river after boat accident)
अब तक बरामद हुए 12 शवों में से 4 शव एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। रविवार को मिले 7 शवों की पहचान मेंझिया मोमिनपाड़ा निवासी अबुल अंसारी, पत्नी ज़ुबैदा, पुत्री गुलफ़शा और पुत्र अशरफ़ अंसारी के रूप में हुई है। इनके अलावा पंजनिया ग्राम के विनोद मोहाली,कर्माटांड विकासखण्ड के नवाडीह पंचायत के पहरूडीह निवासी तनवीर आलम और पश्चिम बंगाल की हलीमा ख़ातून की लाशें बरामद हो गयी हैं। बीते तीन दिनों से यह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। (12 dead body found from river after boat accident)
इस से पूर्व शनिवार को सहेला ख़ातून का शव बरामद हुआ था। आपको बता दें कि यह हादसा बृहस्पतिवार को शाम के समय हुआ था। इस हादसे के दौरान बराकर नदी में लापता लोगों की खोज के लिए N.D.R.F और स्थानीय लोगों की सहायता से पिछले 84 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी के घाट पर लोगों की भीड़ जमी हुई है। ज़िला प्रशासन की तरफ़ से नदी में डूबे लोगों को खोजने की हर सम्भव कोशिशें जारी हैं। हादसे में लापता लोगों को खोजने हेतु लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में रेडियस में मैपिंग करके अलग अलग टीमें गठित कर खोजबीन की प्रक्रिया जारी है। (12 dead body found from river after boat accident)