14 Died In Dhanbad Fire: शादी समारोह में हुए भीषण अग्निकांड में दुल्हन की माँ और दादी सहित 14 लोगों की जलकर मौत

14 Died In Dhanbad Fire: शादी समारोह में हुए भीषण अग्निकांड में दुल्हन की माँ और दादी सहित 14 लोगों की जलकर मौत

 

 

धनबाद: (01/02/2023) 14 Died In Dhanbad Fire- झारखंड के धनबाद में एक अपार्टमेंट में विवाह वाले घर में आग लग लगने की घटना में दुल्हन की माँ और दादी सहित 14 लोगों की जलकर मौत हो गयी। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को माँ व दादी की मृत्यु होने की बात को छुपाते हुए एक सादे समारोह में दुल्हन के फेरों की रस्म पूरी करायी।14 Died In Dhanbad Fire

क्योंकि दुल्हन को सिर्फ़ इतना ही बताया गया था कि उनके घर में आग लगी है, और इस घटना में उसकी माँ और दादी घायल हो गयी हैं जिन्हें हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार धनबाद में हुई इस दुर्घटना के बाद मंगलवार की रात निर्धारित विवाह स्थल ‘सिद्धि विनायक’ में न बारद्वारी हुई और न ही जयमाला का का कार्यक्रम बस सीधे शादी के फेरों की रस्म ही अदा हुई। (14 Died In Dhanbad Fire)

हालाँकि जहाँ दुल्हन स्वाति की शादी पूरी धूमधाम से होनी थी लेकिन दुर्भाग्य से सादे विवाह समारोह में दुल्हन की आँखें अपनी माँ, भाई और दादी को तलाशती रही। लेकिन सच से अनजान दुल्हन को यह नहीं पता था कि उसकी नज़रें जिन्हें ढूँढ़ रही हैं वे अब इस दुनिया में ही नहीं रहे। लेकिन आँखों में आँसू लिये दुल्हन चुपचाप विवाह की रस्में पूरी कराती रही। (14 Died In Dhanbad Fire)

जानकारी के अनुसार धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित ‘आशीर्वाद अपार्टमेंट’ में सुबोध लाल के घर मे मंगलवार की रात यह भीषण अग्निकांड हुआ।, यहाँ मंगलवार को सुबोध लाल की बेटी की शादी थी। बताया जा रहा है कि दीये की लौ से घर में आग लगने से यह इतना बड़ा हादसा हुआ। शादी में शामिल होने आये घर में हज़ारीबाग और बोकारो से कुछ रिश्तेदार आये हुए थे। (14 Died In Dhanbad Fire)

इस अग्निकांड में जहाँ आग में जलने व दम घुटने से 14 लोगों की मौत हुई वहीं अन्य 36 लोग घायल हो गये। जिनमें से कुछ घायलों का पाटलीपुत्र के एक नर्सिंग होम में और कुछ घायलों का SNMMCH में उपचार चल रहा है। सभी घायलों को ख़तरे से बाहर बताया जा रहा है। (14 Died In Dhanbad Fire)

धनबाद में हुई इस अग्निकांड त्रासदी को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “धनबाद में आगजनी के कारण हुई मौतों से वे बेहद दुःखी हैं।जिन्होंने इस आगजनी में अपनों को खो दिया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।” पीएम मोदी ने ‘प्रधानमन्त्री नेशनल रिलीफ़ फण्ड’ से मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
(Desh Duniya Today)

You may also like...