3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced: रक्षक ही बने भक्षक, चलती ट्रेन में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 8 वर्ष बाद 3 BSF जवानों को हुई सज़ा, 2 को उम्रकैद और 1 को 10 वर्ष क़ैद

3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced: रक्षक ही बने भक्षक, चलती ट्रेन में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 8 वर्ष बाद 3 BSF जवानों को हुई सज़ा, 2 को उम्रकैद और 1 को 10 वर्ष क़ैद

 

 

हावड़ा: 3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced- हावड़ा कोर्ट ने चलती ट्रेन में एक 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 8 वर्ष बाद अदालत ने बीएसएफ के 3 आरोपी जवानों को सज़ा सुनाई है। 3 आरोपियों में से 2 को उम्र क़ैद और 1 आरोपी को कोर्ट ने 10 वर्ष की क़ैद की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा तीनों अभियुक्तों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर अभियुक्त जुर्माने की राशि नहीं जमा नहीं कर पाने की स्थिति में यह सज़ा और बढ़ जायेगी।3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 27 दिसम्बर-2015 को एक 13 वर्षीय लड़की हावड़ा स्टेशन पर टिकट कटाकर हावड़ा-अमृतसर मेल रेलगाड़ी में सवार हो गयी। रेलगाड़ी में सेना के जवानों के लिये जो अलग से बोगी थी लड़की सुरक्षा की दृष्टि से जवानों पर भरोसा करते हुए उसी बोगी में जाकर बैठ गयी, लेकिन लड़की को क्या मालूम था कि जिन जवानों के बीच वह सुरक्षित महसूस कर रही थी वही रक्षक़ जवान राक्षस बन जायेंगे। (3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced)

आरोप है कि स्पेशल जवानों की बोगी के भीतर मौजूद 2 BSF के जवानों ने पहले तो 13 वर्षीय नाबालिग़ लड़की को जबरन शराब पिलाई और फ़िर 3 जवानों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दे दिया। इसी बीच GRP को लड़की के रेलगाड़ी में होने की ख़बर मिली तो मधुपुर स्टेशन पर GRP ने लड़की बरामद करते हुए BSF के तीनों आरोपी BSF जवानों को हिरासत में लिया। (3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced)

लड़की की मेडिकल जाँच हुई तो जाँच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्ट‌ि हो गयी। इसके बाद लड़की को हावड़ा लाकर हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया और हावड़ा GRP में आरोपियों के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। 8 वर्षो तक हावड़ा कोर्ट में मामले की सुनवायी चली। हावड़ा कोर्ट में टीआई परेड के दौरान पीड़ित लड़की ने तीनों आरोपियों की शिनाख़्त की। (3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced)

इस मामले में कोर्ट की सुनवाई प्रक्रिया के दौरान कुल 18 लोगों ने भी गवाही दी। इसके बाद कोर्ट ने अभियुक्त बालक राम यादव व संतोष कुमार को पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत उम्रक़ैद की सज़ा जबकि एक आरोपी मंजरी त्रिपाठी को को 10 वर्षों की क़ैद की सज़ा सुनायी है। (3 BSF Jawans Accused Of Rape Sentenced)
यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री आवास पर खाया 4 महीने में 2 करोड़ 38 लाख का खाना, RTI में हुआ ख़ुलासाMaharashtra CM Residence Food Expenses

You may also like...