ढाका: 38 people died in boat fire in Bangladesh- बांग्लादेश में यात्रियों को ले जा रही एक बड़ी नाव में आग लग जाने से 38 यात्रियों की मौत होने और कई लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने का समाचार है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय इस हादसे में मरने वाले लोगों की तादाद और भी बढ़ सकती है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य ज़ोरो पर जारी है। 38 people died in boat fire in Bangladesh
यह दर्दनाक हादसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका से क़रीब 250 किलोमीटर दूर झालकोटी जनपद में उस समय हुआ जब सुगंधा नदी में अचानक एक चलती नाव के इंजन में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार है यह आग MV अभिजान 10’ नाम की नाव में आग लगने का पता उस समय चला जब शुक्रवार को 3 बजे यह नाव डापदेपिया पहुँची तब तक इस नाव में सवार ज़्यादातर लोगों की मौत हो चुकी थी और कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। बताया जा रहा है कि यें लोग वाव में राजधानी ढाका से बरगुना जा रहे थे और इस नाव लगभग 1000 लोग सवार थे। 38 people died in boat fire in Bangladesh
ये भी पढ़ें- राजीव गाँधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरण को तमिलनाडु सरकार ने दिया पैरोल