53000 CAPF Left The Job Within 5 Years: 5 वर्षो में केन्द्रीय सशस्त्र बल के 53,000 से ज़्यादा जवानों ने छोड़ी अपनी नौकरी, खुद सरकार ने बताया संसद में
नई दिल्ली: 53000 CAPF Left The Job Within 5 Years: केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि कुल 53,336 CAPF (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) कर्मियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या त्यागपत्र दे दिया है। सरकार ने बताया कि 53,336 CAPF कर्मियों में से, 47,000 सैनिकों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
जबकि 6,336 ने 2018 से 2022 तक अपनी सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है। काँग्रेस सांसद मनिकम टैगोर के प्रश्नों जवाब देते हुए केन्द्रीय गृह राज्यमन्त्री नित्यानन्द राय ने बताया कि कि वर्ष-2022 में CAPF से कुल 12,380 लोगों ने अपनी नौकरी छोड़ी है। [53000 CAPF Left The Job]
वर्ष-2021 में 12,003 कर्मियों ने नौकरी छोड़ी जबकि वर्ष-2020 में 7,690 लोगों ने, वर्ष- 2019 में 10,323 लोगों ने और वर्ष- 2018 में 10,940 लोगों ने अपनी नौकरी छोड़ी है। केन्द्रीय गृह राज्यमन्त्री नित्यानन्द राय द्वारा लोकसभा सदन में साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार…..
BSF (सीमा सुरक्षा बल) के अधिकतम 23,553 कर्मियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अथवा त्यागपत्र दिया है, जिस में 21,692 ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति व 1861 जवानों ने त्यागपत्र दिया है। इसके अतिरिक्त वर्ष- 2018 व वर्ष-2022 के बीच केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस के 13,640 कर्मियों ने अपनी नौकरी छोड़ी है। [53000 CAPF Left The Job]
जबकि वहीं CRPF के 5,393 जवानों ने अपनी नौकरी छोड़ी है। इसके अलावा CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के 5,151, ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) से 3,165 व SSB (सशस्त्र सीमा बल) से 2,434 कर्मियों ने अपनी नौकरी छोड़ी है। [53000 CAPF Left The Job]
वहीं वर्ष-2022 में CAPF से 11,211 कर्मियों ने ली स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली है। केन्द्र सरकार आंकड़ों के मुताबिक़, वर्ष-2022 में CAPF के कुल 11,211 कर्मियों ने भी अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति ली है जबकि 1,169 कर्मियों ने अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। [53000 CAPF Left The Job]
वर्ष-2021 में कुल 10,762 CAPF के कर्मियों ने अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति ली है, जबकि 1241 ने अपनी सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। इनके अलावा वर्ष-2020 में कुल 6,891 CAPF कर्मियों ने किसी कारणवश अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति ली है , और मात्र 799 कर्मियों ने अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। [53000 CAPF Left The Job]
वर्ष-2019 में कुल 8,908 CAPF कर्मियों ने अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति ली है और 1,415 कर्मियों ने अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। वर्ष-2018 में 9,228 CAPF कर्मियों ने अपनी इच्छा सेवानिवृत्ति ली है, जबकि 1,712 ने अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। [53000 CAPF Left The Job]
केन्द्रीय गृह राज्यमन्त्री नित्यानन्द राय ने आगे बताया कि वर्ष-2018 से वर्ष-2022 तक कुल 658 कर्मियों ने सेवा के दौरान आत्महत्या की है। जिनमें से सबसे अधिक 230 CRPF के, 174 BSF के, 91 CISF, 65 SSB के, ITBP के 51 व असम राइफल्स के 47 जवानों ने आत्महत्या की की है। [53000 CAPF Left The Job]
वहीं इनके अलावा 658 जवानों ने आत्महत्या की है। इनमें से वर्ष- 2022 में 136, वर्ष-2021 में 155, वर्ष-2020 में 142, वर्ष-2019 में 129 व वर्ष-2018 में 96 CAPF कर्मियों ने आत्महत्या की है। केन्द्रीय गृह राज्यमन्त्री नित्यानन्द राय ने बताया कि CAPF और असम राइफल्स कर्मियों की कामकाज़ी परिस्थितियों में सुधार के लिये कई उपाय भी किये गये हैं। [53000 CAPF Left The Job]
केन्द्रीय गृह राज्यमन्त्री नित्यानन्द राय ने बताया कि “CAPF और असम राइफल्स कर्मियों के ट्रान्सफर और छुट्टी से जुड़े कार्यों में पारदर्शी नीतियां व कर्मियों के साथ कठिन क्षेत्र में अपनी सेवा देने ल के बाद अपने पसन्द के स्थानों पर पोस्टिंग पर विचार किया जा रहा है।”
यह भी पढ़ें- हरियाणा के गुरुग्राम में मस्जिद के इमाम की हत्या और उपद्रवियों ने मस्जिद में लगायी गयी आग