उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 10 महिलाएं कुँए में गिरी 6 की मौत होने की ख़बर– 6 women died after falling in Kushinagar well
उत्तर प्रदेश:
कुशीनगर में एक बड़ा हादसा होने का समाचार है। यहाँ शादी में हल्दी की रस्म के दौरान कुएँ की जाली टूटने से एक साथ 10 महिलाओं के कुएँ में गिर जाने से 3 बच्चियों सहित 6 महिलाओं की मौत होने की ख़बर है। घायल महिलाओं के उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया ग्राम के स्कूल टोले की है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौक़े पर पहुँचे। जानकारी के मुताबिक़ कुछ वर्ष पहले भी यहाँ मांगलिक कार्यक्रम के दौरान ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें आधा दर्ज़न लोगों की मौत हुई थी।