92 People Found Naked At Greece Border: अजब- ग़ज़ब- ग्रीस बॉर्डर पर निर्वस्त्र मिले 92 लोग, रबड़ की नाव के सहारे नदी पार करते पकड़े गये
92 People Found Naked At Greece Border: अजब- ग़ज़ब- ग्रीस बॉर्डर पर निर्वस्त्र मिले 92 लोग, रबड़ की नाव के सहारे नदी पार करते पकड़े गये
विश्व समाचार: 92 People Found Naked At Greece Border- एक हैरान कर देने वाली ख़बर ग्रीस देश से जहाँ ग्रीस और तुर्की बॉर्डर पर पुलिस ने जंगलों में से 92 से अधिक प्रवासियों को बिना कपड़ों के पूरी तरह से निवस्त्र को पकड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना की निंदा की है।
ग्रीक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रवासियों को सबसे पहले ग्रीस और तुर्की बॉर्डर पर इवरोस नदी के पास देखा गया था। यूरोपियन यूनियन बॉर्डर एजेंसी के अधिकारियों और ग्रीक पुलिस की जांच के अनुसार इन प्रवासियों ने रबड़ की नाव के सहारे नदी पार करते हुए तुर्की से ग्रीस की सीमा में प्रवेश किया है। (92 People Found Naked At Greece Border)
रेस्क्यू के बाद प्रवासियों ने पुलिस को बताया कि तुर्की अथॉरिटी ने उन्हें तीन गाड़ियों में जबरन बैठाकर बॉर्डर इलाके में छोड़ दिया। प्रवासियों ने यह भी बताया कि उन्हें बॉर्डर पर छोड़ने से पहले निर्वस्त्र भी कर दिया गया था, और तब से उन्हें निवस्त्र ही भटकना पड़ रहा है। (92 People Found Naked At Greece Border)
वहीं इस मुद्दे को लेकर ग्रीस के माइग्रेशन मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि तुर्की के इस भड़काऊ व्यवहार ने सभी सीमाओं को लांघ दिया है। ग्रीस सरकार में माइग्रेशन मंत्री ने एक फोटो भी ट्वीटर पर शेयर की, जिसमें करीब 20 निर्वस्त्र लोग खुले में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। (92 People Found Naked At Greece Border)
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कथित तौर पर उन्होंने कहा कि तुर्की का व्यवहार नागरिक सभ्यता के लिए शर्मनाक है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन के मुख्य प्रवक्ता फहरतीन अल्तुन ने ग्रीस के इन सभी आरोपों का खंडन किया है। प्रवक्ता ने कहा कि फेक न्यूज की ग्रीक मशीन एक बार फिर काम पर लौट गई है। (92 People Found Naked At Greece Border)
प्रवक्ता ने कहा कि तुर्की को शक के घेरे में लाने के लिये गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निर्वस्त्र प्रवासियों के फोटो को सार्वजनिक कर ग्रीस ने एक बार पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि उसे इन उत्पीड़ित लोगों की गरिमा का कोई ख्याल नहीं है। (92 People Found Naked At Greece Border)
इस सम्बन्ध में संयुक्त राष्ट्र की तरफ़ से भी एक बयान जारी करते हुए UN की तरफ से कहा गया कि “हम इस प्रकार के निर्दयी व्यवहार की घोर निन्दा करते हैं, और इस मामले की जाँच की माँग करते हैं। (ग्रीस बॉर्डर पर निर्वस्त्र मिले 92 लोग)
यह भी पढ़ें- यूपी के कानपुर में 15 फीट के अजगर ने बकरी को निगला, देखने के लिये उमड़ी भीड़- देखिये Viral वीडियो