Agra 4 People Died Due To Srowning: यूपी के आगरा में यमुना नदी में डूबने से 4 युवकों की हुई मौत, अन्तिम संस्कार के बाद यमुना में नहाने उतरे थे चारों
आगरा: (शनिवार-3 जून) Agra 4 People Died Due To Srowning- उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को यमुना नदी के हाथी घाट पर एक पड़ोसी के अन्तिम संस्कार के बाद यमुना नदी में स्नान करने गये 4 युवकों की डूबने से मौत हो गयी।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस संबंध में इतमाद-उद-दौला थाने के प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर बाज़ार के नौलखा निवासी सोनू, तुषार, सचिन और ऋतिक शनिवार को अपने एक पड़ोसी का अन्तिम संस्कार करने के बाद यमुना में स्नान करने गये थे। इसी दौरान चारों यमुना में डूब गये। (Agra 4 People Died Due To Srowning)
बताया जा रहा है कि हाथी घाट पर पूजा करने के बाद यें चारों युवक स्नान के लिये नदी में उतरे थे, नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में डूबने लगे। इन्हें डूबता देख बचाने के लिये 2 और लोग भी नदी में कूद पड़े, लेकिन घाट पर मौजूद कुछ ने इन दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। (Agra 4 People Died Due To Srowning)
आगरा पुलिस के अनुसार रविवार सुबह तुषार, सोनू व सचिन के शव तो दशहरा घाट से जबकि ऋतिक का शव हाथी घाट से बरामद कर लिया गया है। चारों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।