Amethi Arif And Crane Latest News: सारस की जान बचाने वाले मोहम्मद आरिफ़ की मुश्किलें बढ़ी, सारस को क़ब्ज़े में लेने के बाद अब वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन पर भेजा नोटिस

Amethi Arif And Crane Latest News: सारस की जान बचाने वाले मोहम्मद आरिफ़ की मुश्किलें बढ़ी, सारस को क़ब्ज़े में लेने के बाद अब वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन पर भेजा नोटिस

 

 

अमेठी: Amethi Arif And Crane Latest News- उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के किसान मोहम्मद आरिफ़ को एक सारस पक्षी की जान बचाना और उसको अपने साथ रखने के मामले में अब क़ानूनी तौर पर बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।Amethi Arif And Crane Latest News

दरअसल वन विभाग ने आरिफ़ के यहाँ से सारस को अपने क़ब्ज़े में लेकर पक्षी विहार भेजने के बाद अब मोहम्मद आरिफ़ को ‘वन्य जीव संरक्षण अधिनियम’ के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। निश्चित रूप से अब मोहम्मद आरिफ़ बड़ी परेशानी में पड़ने वाले हैं। (Amethi Arif And Crane Latest News)

क्योंकि घायल सारस का इलाज करने के बाद सारस आरिफ़ के साथ दोस्त की तरह रहने लगा था। हालाँकि सुर्ख़ियों में आने के बहुत दिनों बाद तक भी वन विभाग को सारस पक्षी के मोहम्मद आरिफ़ के साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं थी, और सारस कई महीनों से आरिफ़ के साथ रहता रहा। (Amethi Arif And Crane Latest News)

Amethi Arif And Crane Latest News

लेकिन अचानक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अमेठी में सारस पक्षी और आरिफ़ की दोस्ती को देखने जाना और सारस के साथ तस्वीरें लेने के बाद सारा ही माहौल बदल गया, और वन विभाग पहुँच गया मोहम्मद आरिफ़ के यहाँ सारस को अपने क़ब्ज़े में लेने के लिये। (Amethi Arif And Crane Latest News)

Amethi Arif And Crane Latest News

वन विभाग द्वारा ‘ऊपर से आदेश है..’ की बात कहकर मोहम्मद आरिफ़ के ना चाहते हुए सारस को अपने क़ब्ज़े में लेकर पक्षी विहार छोड़ दिया गया। लेकिन बात यहीं ख़त्म नहीं हुई अब विभाग ने ‘वन्य जीव संरक्षण अधिनियम’ के उल्लंघन के आरोप में मोहम्मद आरिफ़ को नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस वनाधिकारी गौरीगंज वन प्रभाग अमेठी रेंज द्वारा जारी किया गया है, जिसमें मोहम्मद आरिफ़ पुत्र लाल बहादुर निवासी जामो को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9, 29, 51, 52 के उल्लंघन में दोषी क़रार देते हुए नामजद किया गया है, और 2 अप्रैल 2023 की सुबह 11:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- आरिफ़ और सारस के प्रगाढ़ प्रेम के बीच विलन बना वन विभाग, सारस को भेजा गया था पक्षी विहार लेकिन सारस के लापता होने की ख़बरAmethi Man And Crane Friendship

You may also like...