Amethi Man And Crane Friendship: आरिफ़ और सारस के प्रगाढ़ प्रेम के बीच विलन बना वन विभाग, सारस को भेजा गया था पक्षी विहार लेकिन सारस के लापता होने की ख़बर

Amethi Man And Crane Friendship: आरिफ़ और सारस के प्रगाढ़ प्रेम के बीच विलन बना वन विभाग, सारस को भेजा गया था पक्षी विहार लेकिन सारस के लापता होने की ख़बर

 

 

 

अमेठी: Amethi Man And Crane Friendship-यूपी के अमेठी जनपद में सारस पक्षी की जान बचाने वाले आरिफ़ नाम के युवक के साथ दोस्त बनकर रह रहे सारस पक्षी को उत्तर प्रदेश वन विभाग ने अपने क़ब्ज़े में लेकर पक्षी विहार भेज दिया गया था, लेकिन अब पक्षी विहार से सारस के लापता होने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि बुधबार की शाम से सारस को नहीं देखा नहीं गया है।Amethi Man And Crane Friendship

आपको बता दें कि यूपी के अमेठी जनपद जामो विकासखण्ड के मंडखा निवासी युवक आरिफ़ और सारस पक्षी के बीच पनपे इस प्रगाढ़ प्रेम की चर्चा देश या प्रदेश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गयी थी। और लोग इस इंसान और सारस की दोस्ती को देखने के लिये बड़ी दूर-दूर से देखने आते थे। यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस सारस को देखने पहुँचे थे। (Amethi Man And Crane Friendship)

लेकिन इसी बीच आरिफ़ और सारस पक्षी के बीच पनपी इस दोस्ती और प्रेम के बीच वन विभाग किसी किसी फ़िल्म की तरह विलन के रूप में एंट्री कर गया और दोनों के न चाहते हुए भी अलग होना पड़ ही गया। वन विभाग ने अब आरिफ़ के घर पर रह रहे सारस पक्षी को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया है। (Amethi Man And Crane Friendship)Amethi Man And Crane Friendship

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार हालाँकि वन विभाग का दावा है कि सारस पक्षी को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार भेजने से पूर्व युवक आरिफ़ से सहमति ली गई, लेकिन कथित तौर पर आरिफ़ ने इनकार किया है। अब सच क्या है ? यह तो मालूम नहीं लेकिन दोनों का इस प्रकार से अलग हो जाना एक बड़ी अप्रिय घटना के रूप में देखा जा रहा है। (Amethi Man And Crane Friendship)

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में प्रभागीय वन अधिकारी डीएन सिंह के हवाले से बताया जा रहा है कि “अमेठी के जामो विकासखण्ड के मंडखा निवासी युवक आरिफ़ के पास रह रहे सारस को समस्तपुर पक्षी विहार में भेजने के लिये पहले वन विभाग की टीम ने आरिफ़ से भेंट कर उसकी सहमति ली थी।” (Amethi Man And Crane Friendship)Amethi Man And Crane Friendship

लेकिन आरिफ़ का टूटे हुए दिल से कहना है कि “वन विभाग की टीम ने आकर कहा कि ऊपर से (सरकार से) आदेश है, इसलिये हम इस सारस को लेकर जायेंगे। और वन विभाग की टीम सारस को लेकर चली गयी। आरिफ़ ने कहा कि “हम किसान आदमी हैं, किसी से झगड़ा भी तो नहीं कर सकते।” (Amethi Man And Crane Friendship)

विदित हो कि उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जामो विकासखण्ड के मंडखा गाँव निवासी आरिफ़ को लगभग एक वर्ष पूर्व खेत में घायल अवस्था में मिला था। जिसे आरिफ़ अपने घर ले आया था और उसकी मरहम-पट्टी और ख़ूब सेवा की तो वह ठीक हो गया और आरिफ़ के साथ ही रहने लगा था। (Amethi Man And Crane Friendship)Amethi Man And Crane Friendship

पिछले एक वर्ष के दौरान सारस और आरिफ़ की दोस्ती देश, प्रदेश के अलावा दुनिया भर में प्रसिद्ध हुई। लोग दूर-दूर से इस सारस को देखने के लिये आ रहे थे और सारस के साथ सेल्फ़ी भी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। (Amethi Man And Crane Friendship)
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के बाद अब दिल्ली में ‘केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ’ के लगे पोस्टर्स, क्या अब भी होगी कार्यवाही?Delhi Poster War

You may also like...