Anti India Song In Nepal: कथित हिन्दू राष्ट्र नेपाल में फ़िर से गाया गया भारत विरोधी गीत, गायक मनोज धामी ने गाया ‘कहा भारत को छोड़नी पड़ेगी दादागिरी..नेपाल को उठाना होगा क़दम’
Anti India Song In Nepal: कथित हिन्दू राष्ट्र नेपाल में फ़िर से गाया गया भारत विरोधी गीत, गायक मनोज धामी ने गाया ‘कहा भारत को छोड़नी पड़ेगी दादागिरी..नेपाल को उठाना होगा क़दम’
Anti India Song In Nepal: नेपाल में के.पी ओली की सरकार बनने के बाद भारत विरोधी गतिविधियां ज़ोर पकड़ रही हैं। नेपाल की भारत से लगी उत्तराखंड सीमा पर अब भारत विरोधी गाना गाये जाने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार रविवार को नेपाल के लोक गायक मनोज धामी ने एक बार फ़िर भारत विरोधी गीत गाकर नेपाल की मानसिकता का परिचय दे दिया है।
दरअसल नेपाल के गोकुलेश्वर में 5 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नेपाल का यह गोकुलेश्वर स्थान उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से सटे बैतड़ी व दार्चुला जनपद की सीमा पर स्थित है, जहाँ पर यह 5 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। (Anti India Song In Nepal)
इस गोकुलेश्वर महोत्सव कर आयोजन के उद्घाटन अवसर पर रविवार को नेपाल केमें नेपाल के प्रसिद्ध लोक गायक मनोज धामी ने ‘भारत को छोड़नी पड़ेगी दादागिरी.. नेपाल को उठाना होगा क़दम, लिपुलेख, कालापानी, लिंपियाधुरा तक हमारा है”। यह गीत गाया है। (Anti India Song In Nepal)
बता दें कि इससे पहले भी नेपाली एफ.एम रेडियो पर इस प्रकार के भारत विरोधी गाने बजाये जाने की बात सामने आ चुकी है। इसके जवाब में वर्ष-2020 में भारत की ओर से कुमाऊंनी लोक गायक भुपेन्द्र बसेड़ा ने भी गीत बनाया था। लोक गायक भुपेन्द्र बसेड़ा ने नेपाल को भारत के रोटी-बेटी के रिश्ते और संस्कृति का इतिहास याद दिलाया था। (Anti India Song In Nepal)
इस गीत के माध्यम से भारत के कुमाऊंनी लोक गायक भुपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने गीत गाकर नेपाल को भारत और नेपाल के मैत्री रिश्तों की याद दिलाते हुए “धमकी दिन्या हो किले करने बवाल कस्तो भनै तिमले हो मित्र नेपाल” गीत गाकर नेपाल को चीन से सतर्क रहने के लिये आगाह किया था। लेकिन नेपाल पर इसका कोई भी असर दिखता नज़र नहीं आ रहा है। (Anti India Song In Nepal)
यह भी पढ़ें- हरियाणा के नूंह में 2 समुदायों के बीच हिंसा भड़की, ताबड़तोड़ गोलियों से गूँजा मेवात, पुलिस लगी उपद्रवियों की धर-पकड़ में