Posted inViral

Arif And Saras Meet After Long Time: 27 दिन बाद आज जब आरिफ़ आया सारस के सामने तो देखिये किस तरह से अपने दोस्त को देखकर पिंजरे में फड़फड़ाने लगा सारस? देखें Video

Arif And Saras Meet After Long Time: 27 दिन बाद आज जब आरिफ़ आया सारस के सामने तो देखिये किस तरह से अपने दोस्त को देखकर पिंजरे में फड़फड़ाने लगा सारस? देखें Video

 

 

 

कानपुर: Arif And Saras Meet After Long Time: उत्तर प्रदेश में राजनीति की शिकार ही सारस और आरिफ़ की दोस्ती आज फ़िर उस समय सुर्ख़ियों में आ गयी, जब मोहम्मद आरिफ़ कानपुर प्राणी उद्यान अपने बिछड़े दोस्त सारस से मिला।Arif And Saras Meet After Long Time

लेकिन इस बार भी शायद आरिफ़ के साथ पहले के ही जैसी राजनीतिक पुनरावृत्ति हुई कि सारस से मिलने आरिफ़ के साथ समाजवादी पार्टी के ही विधायक अमिताभ वाजपेई भी पहुँचे थे। आज मोहम्मद आरिफ़ और अमिताभ बाजपेयी ने कानपुर प्राणी उद्यान के चिकित्सकों से सारस का हालचाल जाना। (Arif And Saras Meet After Long Time)

अपने दोस्त मोहम्मद आरिफ़ से बिछड़ने के 27 दिन बाद सारस आरिफ़ को देखते ही इतनी बड़ी ही उत्सुकता और ख़ुशी से चहक उठा। वह अपने दोस्त आरिफ़ के पास आने के लिये पिंजरे से बाहर आने के लिये फड़फड़ाते लगा। मोहम्मद आरिफ़ ने जैसे ही उसे उड़ने के लिये इशारा किया यो वह अपने बाड़े (बड़े पिंजरे) के भीतर ही उड़ने लगा और बार बार बाहर आने के लिये व्याकुल हो रहा था। (Arif And Saras Meet After Long Time)

Arif And Saras Meet After Long Time

अपने बिछड़े दोस्त को एक बार फ़िर से बड़े दिनों बाद देखकर वह अपने प्यार, हावभाव और ख़ुशियों ज़ाहिर करने लगा। मोहम्मद आरिफ़ लगभग 10 मिनट तक अपने दोस्त के पास रहा। हालाँकि इससे पहले भी आरिफ़ कानपुर चिड़ियाघर में सारस से मिलने चिड़ियाघर गये थे, लेकिन प्रशासन ने उसे मिलने की अनुमति नहीं दी थी। (Arif And Saras Meet After Long Time)

चिड़ियाघर प्रशासन ने मिलने न देने की अनुमति का कारण सारस के क्वारंटीन में होना बताया था। बता दें कि इसके पूर्व सारस को लेकर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साध चुके हैं। इससे पहले सारस से मिलने आरिफ़ से साथ अखिलेश यादव भी पहुँचे थे, लेकिन प्रशासन ने सारस के क्वारंटीन में होने की वजह से दोनों को मिलने नहीं दिया गया।

विदित हो कि वर्ष-2022 के मार्च महीने में अमेठी के एक खेत में यह सारस किसान मोहम्मद आरिफ़ को घायल अवस्था में मिला था। सारस के पैर में काफ़ी चोट लगी हुई थी। इसके बाद आरिफ़ ने उसे घर लाकर उसका इलाज कराया और ख़ूब देखभाल की, जिसके बाद सारस बिल्कुल ठीक हो गया था। (Arif And Saras Meet After Long Time)

इस दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गयी थी। सारस का भी आरिफ़ के प्रति इतना अधिक लगाव हो गया कि आरिफ़ जहाँ भी जाता सारस भी उसके पीछे-पीछे ही चला जाता। यूँ कहें कि सारस आरिफ़ के परिवार के सदस्य की तरह ही रहता था। (Arif And Saras Meet After Long Time)

इन दोनों की दोस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल होने लगे और लोग इसे काफ़ी पसन्द कर रहे थे। इन दोनों की दोस्ती को देखकर लोग हैरान थे। सारस और आरिफ़ की इस दोस्ती ने देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी ख़ूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन अचानक हुए राजनीतिक घटनाक्रम के चलते इन दोनों को एक दूसरे से बिछड़ना पड़ा। वन विभाग के अधिकारी सारस को अपने साथ लेकर चले गये थे। (Arif And Saras Meet After Long Time)

वन विभाग की दलील थी कि सारस को प्राकृतिक वातावरण में रखने के लिए ऐसा किया गया है। लेकिन असल वजह क्या रही? यह तो सभी जानते हैं। क्योंकि सारस के आरिफ़ से बिछड़ने पर लोगों ने काफ़ी नाराज़गी भी जाहिर की थी, जब वन विभाग के अधिकारी सारस को ले जा रहे थे तो कुछ लोग दो प्रेमियों के बिछड़ने का यह मंज़र देखकर रोते नज़र आये थे।
यह भी पढ़ें- नोएडा के ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स’ बार में रामायण की क्लिप को डब कर चलाया गीत, मालिक और मैनेजर हुए गिरफ़्तार, जबकि DJ वाला फ़रारNoida Bar Ramayan Viral Video