केजरीवाल ने कहा अगर भाजपा ये काम करेगी तो आम आदमी पार्टी राजनीति छोड़ देगी– Arvind Kejriwal’s challenge to BJP on postponing MCD elections
नई दिल्ली:
Arvind Kejriwal’s challenge to BJP on postponing MCD elections- दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के स्थगन को लेकर आज (बुधवार) को बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि “अगर भगवा पार्टी इन चुनावों (नगर निगम) को समय पर कराकर जीत ले तो आम आदमी पार्टी (AAP) राजनीति छोड़ देगी।” अरविन्द केजरीवाल ने यह बड़ी बात दिल्ली के 3 नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व व दक्षिण को एकीकृत करने से संबंधित विधेयक को केन्द्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के एक दिन बाद कही है। (Arvind Kejriwal’s challenge to BJP on postponing MCD elections )
"मैं BJP को चुनौती देता हूँ!
MCD के चुनाव समय पर कराओ और जीतकर दिखाओ। अगर हम हार गये तो राजनीति छोड़ देंगे।"
– CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/okEMkGUjNh
— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2022
भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। https://t.co/QHhAE1nV4Y
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2022
अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट किया कि “बीजेपी अपने आप को दुनिया की सब से बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है दुनिया की सब से बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गयी।..हिम्मत है तो MCD चुनाव समय पर करवाकर दिखाओ।” केजरीवाल ने कहा कि “बीजेपी का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है।” अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिये क़ुर्बानियां दी थी, आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं। कल यें (बीजेपी) राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।” (Arvind Kejriwal’s challenge to BJP on postponing MCD elections )