Baluchistan Bomb Blast 9 Died: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में हुए एक आत्मघाती बम ब्लास्ट में 9 पुलिस वालों की मौत, ड्यूटी से लौट रहे थे पुलिसकर्मी
Baluchistan Bomb Blast 9 Died: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में हुए एक आत्मघाती बम ब्लास्ट में 9 पुलिस वालों की मौत, ड्यूटी से लौट रहे थे पुलिसकर्मी
बलूचिस्तान: Baluchistan Bomb Blast 9 Died- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में है हुए आत्मघाती बम ब्लास्ट में 9 पुलिसकर्मियों की मौत होने की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह आत्मघाती बम ब्लास्ट आज (सोमवार) को ब्लूचिस्तान के बोलान क्षेत्र में हुआ। यह क्षेत्र सिबी और कच्छी की सरहद पर स्थित है।
आरम्भिक जाँच पड़ताल में सामने आया आया है कि, यह एक आत्मघाती हमला था, लेकिन सही जानकारी पता तो तो जाँच पूरी होने पर चल पायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार ब्लूचिस्तान के कुछ पुलिसकर्मी जब अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे, तो उस दौरान यह ब्लास्ट हुआ। जिसमें 9 पुलिसकर्मी मारे गये और एक दर्ज़न से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये।
यह भी पढ़ें- जेनेवा में UN कार्यालय के सामने लगे भारत विरोधी पोस्टर, भारत सरकार ने स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब कर जताई कड़ी आपत्ति