Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India: लो जी एक और लड़की अपने प्यार के लिये सरहद पार कर आ गयी भारत, लेकिन भारत आते ही हुई गिरफ़्तार

Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India: अब एक और बांग्लादेशी शादीशुदा लड़की फ़ातिमा अपने भारतीय प्रेमी नूर जलाल के लिये सरहद पार करके 15 दिन पहले भारत के त्रिपुरा में आयी है लेकिन भारत आते ही…

 

त्रिपुरा: Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India- जब से पाकिस्तान की सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने प्रेम की ख़ातिर सरहद पार करके भारत आयी है, तब से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होना अब आम सी बात हो गयी है। क्योंकि सीमा हैदर के भारत आने के कुछ समय बाद भारत की अंजू ने सीमा हैदर की तरह अपने पाकिस्तानी प्रेमी के पास पहुँचकर धर्म परिवर्तन करते हुए शादी कर ली…Bangladeshi Girl Fatima

इसके बाद नेपाल की शादीशुदा महिला संगीता अपने प्यार के इसी तरह भारत आयी, फ़िर श्रीलंका की लड़की इसी तरह प्रेम प्रसंग में सरहद पार करके भारत आयी। इसके बाद एक और बांग्लादेशी महिला सोनिया अपने 1 वर्षीय बेटे के साथ नोएडा आयी, जिसे कोर्ट ने 2 दिन पहले ही उसके भारतीय पति को साथ रखने का आदेश दिया। (Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India)

इसके बाद एक और बांग्लादेशी लड़की ढाका से कई हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय करके राजस्थान अपने प्रेमी के पास आ गयी थी। इसके बाद अब एक और बांग्लादेशी शादीशुदा लड़की फ़ातिमा अपने भारतीय प्रेमी नूर जलाल के लिये सरहद पार करके 15 दिन पहले भारत के त्रिपुरा में आयी है, लेकिन वह भारत आते ही गिरफ़्तार हो गयी। (Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India)

जब उत्तरी त्रिपुरा पुलिस को दोनों प्रेमी प्रेमिका के एक स्थान पर कहीं ठहरे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा, लेकिन प्रेमी पुलिस से डरकर लड़की को छोड़ वहाँ से भाग निकला। पुलिस ने मौक़े से बांग्लादेशी लड़की को गिरफ़्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार फ़ातिमा अवैध रूप से सरहद पार करके त्रिपुरा के धर्मनगर पहुँची है। (Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार फ़ातिमा अपने भारतीय प्रेमी नूर जलाल से शादी के इरादे से भारत आयी थी। 34 वर्षीय नूर जलाल त्रिपुरा के धर्मनगर का रहने वाला है, और वह शादीशुदा है। नूर आयुर्वेद चिकित्सा की प्रैक्टिस करता है, और इसी सिलसिले में वह अक्सर बांग्लादेश के मौलवी बाज़ार जाता रहता था। इसी दौरान नूर जलाल की भेंट इस 24 वर्षीय शादीशुदा लड़की फ़ातिमा से हुई थी। (Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India)

मीडिया रिपोर्ट्स में धर्मनगर पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि “नूर जलाल और फ़ातिमा दोनों फूलबरी (स्थान का नाम) में रुके हुए थे। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने वहाँ जाकर छापा मारा, और फ़ातिमा नाम की एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ़्तार कर लिया गया। और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि नूर जलाल की तलाश जारी है। (Bangladeshi Girl Fatima Arrested In India)
ये भी पढ़ें- ED के छापे के बाद रो पड़े काँग्रेस विधायक, क्या सच में जहाँ भी चुनाव होते हैं वहीं ED पहुँच जाती है?- देखें Video

Author: Farhad Pundir (Editor & Owner)