BBC Documentary Episode Released: विवादों के बीच BBC ने जारी किया विवादित डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड, TMC की महुआ मोइत्रा ने फ़िर शेयर किया लिंक
BBC Documentary Episode Released: BBC की डॉक्यूमेंट्री India: The Modi Question (इंडिया: द मोदी क्वेश्चन) के पहले एपिसोड का पर विवाद तो थमा नहीं कि अब ख़बर है कि ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ सीरीज़ का दूसरा एपिसोड भी जारी हो चुका है। TMC नेता महुआ मोइत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बार फ़िर से डॉक्यूमेंट्री का लिंक शेयर किया है।
हालाँकि भारत में इस ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। लेकिन इस ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री पर हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक कई स्थानों पर प्रदर्शन के चलते जमकर तनाव बना हुआ है। बुधवार को TMC नेता महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘यह रहा एपिसोड दूसरा…. जब वे इसे हटा देंगे, तो दूसरी लिंक पोस्ट करुँगी।” (BBC Documentary Episode Released)
बता दें कि इससे पूर्व भी महुआ मोइत्रा ने इस ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री का लिंक शेयर किया था। वहीं TMC नेता डेरेक ओ-ब्रायन ने भी डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा एक लिंक शेयर कर चुके हैं। विशेष बात है कि विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता सरकार की ओर से डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने को लेकर ज़बरदस्त विरोध कर रहे हैं। (BBC Documentary Episode Released)
बता दें कि भारत के विदेश मन्त्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने इस डॉक्यूमेंट्री पर कहा कि ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ में ऑब्ज़ेक्टिविटी की कमी थी, जो कि एक प्रोपेगैंडा था।” उन्होंने कहा था कि “यह हमें सोचने पर मजबूर करती है कि ऐसा करने में BBC का आख़िर उद्देश्य है क्या? और इस उद्देश्य के पीछे क्या एजेंडा है।” अरिन्दम बागची ने इस डॉक्यूमेंट्री को यह एक प्रोपेगैंडा पीस बताया। (BBC Documentary Episode Released)
यह भी पढ़ें- लखनऊ के हजरतगंज में बहुमंज़िला इमारत ढही, 3 की मौत दर्ज़नभर घायल, मलबे से 14 लोगों को निकाला गया बाहर