Benue Violence Update: नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुए एक ख़ूनी संघर्ष में 23 लोगों की मौत हुई

Benue Violence Update: नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुए एक ख़ूनी संघर्ष में 23 लोगों की मौत हुई

अबुजा: Benue Violence Update- एक बड़ी ख़बर नाइजीरिया से जहाँ नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में किसानों और चरवाहों के बीच हुए एक खूनी विवाद में 23 लोगों की मौत हो गयी है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) की एक रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में भूमि संसाधनों को लेकर किसानों और चरवाहों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।Benue Violence Update

विदेश मीडिया के अनुसार बेन्यू (Benue) के उकुम स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष केर्त्यो ट्युनबुर ने हिंसा में 23 लोगों की मृत्यु होने की सूचना देते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय निवासी विलियम सैमसन के हवाले से बताया गया कि “यह विवाद मंगलवार को उस समय शुरु जब ग्रामीणों ने 2 चरवाहों को मार दिया और उनके मवेशियों को भी चुरा लिया। (Benue Violence Update)

इसके बाद बुधवार को बेन्यू के गबेजी गाँव में चरवाहों ने जब पलटवार किया तो हिंसा और भड़क गयी, इस हिंसक झड़प में 23 लोगों की मौत हो गयी। नाइजीरिया के बेन्यू (Benue) में किसानों और चरवाहों के बीच अक्सर छिटपुट घटनायें होती रहती हैं। (Benue Violence Update)

सूडान में भूमि को लेकर 2 क़बीलों के बीच हुई हिंसा में 170 लोगों की हुई मौत और 65 हज़ार लोगों ने छोड़े अपने घर

बता दें कि अफ्रीका में जलवायु परिवर्तन के कारण पानी और चारे की कमी के संकट के बीच चरवाहों को अपने मवेशियों को किसानों की भूमि पर लाना पड़ता है, जिसके चलते किसानों और चरवाहों के बीच विवाद होता है। (Benue Violence Update)

बता दें कि नाइजीरिया में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और ऊपर से कम होती उपजाऊ भूमि भी ऐसे संकट और विवादों का कारण है। (Benue Violence Update)
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में अज्ञात लोगों द्वारा खोदी गयी जेपी नड्डा की प्रतीकात्मक क़ब्र, क़ब्र पर लगाये नड्डा का फ़ोटो और पोस्टरJP Nadda Symbolic Grave In Telangana

You may also like...