Bhadohi-Vijay Mishra’s Property Attached: भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र की 11 करोड़ 55 लाख की सम्पत्ति कुर्क, लखनऊ के गोल्फ़ सिटी में था आलीशान फ्लैट
Bhadohi-Vijay Mishra’s Property Attached: भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र की 11 करोड़ 55 लाख की सम्पत्ति कुर्क, लखनऊ के गोल्फ़ सिटी में था आलीशान फ्लैट
लखनऊ: Bhadohi-Vijay Mishra’s Property Attached-भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर प्रदेश की योगी सरकार का शिकंजा लगातार कसता चला जा रहा है। जानकारी के अनुसार रिश्तेदार की सम्पत्ति पर क़ब्ज़ा करने व युवती से दुष्कर्म समेत अन्य कई मामले में आगरा कारागार में बन्द भदोही के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र की पुत्रवधु रूपा मिश्रा के नाम पर 11 करोड़ 55 लाख रुपये की क़ीमत के फ्लैट को ज़िलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश दे दिया है।
ज़िलाधिकारी के निर्देश पर भदोही पुलिस ने आज (रविवार) लखनऊ पहुँचकर पूर्व विधायक की गोल्फ़ सिटी लखनऊ स्थित 11 करोड़ 55 लाख के फ्लैट की कुर्की कर दी है। भदोही ज़िलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के लिये भदोही पुलिस टीम आज को लखनऊ पहुँची। (Bhadohi-Vijay Mishra’s Property Attached)
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार दावा किया जा रहा है कि है विजय मिश्र ने अवैध धन को वैध करने हेतु लखनऊ में अपनी पुत्रवधु के नाम फ्लैट ख़रीदा था, जिसे अब गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क कर लिया गया है। बता दें कि अब तक विजय मिश्र और उसके गैंग से सम्बंधित लोगों की कुल 45 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है। (Bhadohi-Vijay Mishra’s Property Attached)
इस संबंध में भदोही SP अनिल कुमार ने बताया कि “भदोही पुलिस व प्रशासन के विशेष अभियान के तहत अपराधियों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व विधायक विजय मिश्र ने आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से गैंग के सक्रिय सदस्य अपने सगे बेटे विष्णु मिश्र की पत्नी रूपा मिश्रा (पुत्रवधु) के नाम से लखनऊ के विला नंबर-39 सुशान्त गोल्फ़ सिटी में फ्लैट रजिस्ट्री करायी थी। (Bhadohi-Vijay Mishra’s Property Attached)
विजय मिश्र ने यह रजिस्ट्री अपने अवैध धन को वैध रूप देने के लिए की थी। इसकी कुल अनुमानित क़ीमत 11 करोड़ 55 लाख है। विजय मिश्र द्वारा आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गयी इस सम्पत्ति को भदोही ज़िला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द व समाज विरोधी किया कलापों अधिनियम के पक्ष में कुर्क करने का आदेश किया गया है।