Press "Enter" to skip to content

Bijnor Leopard Trapped In Cage: आख़िर पिंजरे में आ ही गया बिजनौर में आतंक का पर्याय बना आदमखोर तेंदुआ, 13 लोगों को अपना निवाला बना चुका था

Last updated on 2023-08-30

Bijnor Leopard Trapped In Cage: आख़िर पिंजरे में आ ही गया बिजनौर में आतंक का पर्याय बना आदमखोर तेंदुआ,13 लोगों को अपना निवाला बना चुका था

 

बिजनौर: Bijnor Leopard Trapped In Cage- यूपी के बिजनौर जनपद में वन विभाग के अधिकारियों व लोगों ने उस समय बड़ी राहत की साँस ली जब पाया कि तेंदुए को पकड़ने के लिये लगाये पिंजरे में तेंदुआ फँस गया है।

Bijnor Leopard Trapped In Cageयह तेंदुआ पिछले काफ़ी समय से बिजनौर में आतंक का पर्याय बना हुआ था। यह तेंदुआ क्षेत्र में एक महिला सहित 13 लोगों को अपना निवाला बना चुका था। इसलिये लोग अपने खेतों में भी जाने से कतराते थे। (Bijnor Leopard Trapped In Cage)

क्षेत्र के लोगों और किसान संगठनों ने भी कई बार प्रशासन पर तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने के लिये धरने प्रदर्शन किये थे। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिये कई संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाये थे। (Bijnor Leopard Trapped In Cage)

अंततः आज शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने उस समय राहत साँस ली जब वन विभाग द्वारा लगाये पिंजरे में तेंदुआ फँस गया। यह ख़बर फ़ैलते ही दहशत के साये में जी रहे जनपद वासियों ने भी बड़ी राहत की सांस ली। (Bijnor Leopard Trapped In Cage)

ये भी पढ़ें- बिजनौर में गुलदार का आतंक, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गुलदार प्रकरण को लेकर DFO कार्यालय पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन