यूपी के कुशीनगर में नाव पलटने से 10 लोग डूबे, 3 युवतियों के हुए शव बरामद- Boat capsizes in Kushinagar
कुशीनगर:
Boat capsizes in Kushinagar- यूपी के कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र में आज (बुधवार) को नारायणी नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट जाने से नाव पर सवार 10 लोग नदी में डूब गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबे लोेगों में 9 महिलायें भी शामिल हैं जो नाव से नदी के उस पार गेँहू की फ़सल की कटाई करने के लिए गई थी। वहीं हादसे के बाद नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने 9 में से 7 महिला मजदूरों को ज़िन्दा बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक3 3 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मृतक तीनों महिलाओं के शवों को नदी से निकाला गया। (Boat capsizes in Kushinagar)
इस घटना की सूचना मिलते ही कुशीनगर के ज़िलाधकारी, एसपी और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से इस घटना की बाबत पूरी जानकारी ली। स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शवों को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स कब अनुसार प्रथमदृष्टया घटना के कारण के संबंध में बताया जा रहा है कि नाव में पहले से ही छेद था जिसे देखकर महिलाओं ने नाव में चढ़ने से इनकार भी किया था।
प्राप्त स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुशीनगर के बोधी छपरा निवासी मिश्री निषाद का नारायणी नदी उस पार गाँव बलुइया रेता में खेत है जहाँ पर गेहूं की फ़सल तैयार है। छितौनी के टोला पथलहवा निवासी 9 मजदूर महिलायें सुबह 8:00 बजे गेँहू की कटाई करने हेतु नारायणी नदी के दूसरे पार नाव से जा रही थी। लेकिन नाव में छेद होने के कारण नाव में बीच नदी में ही पानी भर गया जिसके चलते नाव अपलट गई। (Boat capsizes in Kushinagar)
बीच नदी नाव को डूबता देख नदी किनारे मछली पकड़ रहे लगभग 6 मछुआरों ने बिना देरी किये नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद डूबी हुई 9 महिलाओं में से 7 महिलाओं को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इनमें से जो 3 महिलाएं ग़ायब थी उनके काफ़ी खोज के बाद 3 महिलाओं के शव बरामद हुए। (Boat capsizes in Kushinagar)
यह भी पढें- ग़ाज़ियाबाद अग्निकांड में जली 49 गायों की मौत हादसे में भी सुदर्शन न्यूज़ ने ढूंढ ही लिया मुस्लिम कनेक्शन,पूरी तरह से जल चुकी बस्ती से सुदर्शन न्यूज़ को मिली एक अधजली ID