Boat Capsizes In Yemen: यमन में हो गया बड़ा हादसा, लाल सागर में नाव पलटने की घटना में 21 लोगों की हुई मौत
Boat Capsizes In Yemen: यमन में हो गया बड़ा हादसा, लाल सागर में नाव पलटने की घटना में 21 लोगों की हुई मौत
यमन: Boat Capsizes In Yemen- एक बड़ी ख़बर एशियाई देश यमन से, जहाँ यमन के उत्तर पश्चिम के तट से कुछ दूर लाल सागर में एक नाव के पलटने की घटना में 21 लोगों की मौत हो गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यमन के एक अधिकारी अकरम अल-अहदल के हवाले से बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना मंगलवार को होदेइदाह शहर के अल्लुहेयाह डिस्ट्रिक्ट के नज़दीक हुई। इस नाव में 27 लोग सवार थे। (Boat Capsizes In Yemen)
अधिकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए यें सभी स्थानीय लोग थे जो यमन के बड़े द्वीप अल्लुहेयाह से कामरान द्वीप पर एक अपने एक रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनमें 12 महिलायें, 7 बच्चे और 2 पुरूष शामिल थे। (Boat Capsizes In Yemen)
●अमेरिका के फ्लोरिडा में झील के ऊपर उड़ते हुए 2 विमान आपस में टकराकर झील में समाये, कई लोग हैं लापता
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस हादसे में 6 लोग अपनी जान बचाने में कामियाब भी रहे। जिनका होदेइदाह शहर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। नाव पलटने का कारण तेज़ हवा का दबाव बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल नेरवा क्षेत्र के कनाल कैंची में गहरी खाई में गिरी कार, कार सवार सेना के जवान सहित 4 लोगों की मौत