Brazil Fisherman In Freezer: ब्राज़ील में मछुआरे की नाव समुद्र में डूबी तो फ्रीज़र में घुस गया, 11 दिनों तक भूखा प्यासा तैरता रहा समुद्र में, देखें वायरल वीडियो
ब्राज़ील: Brazil Fisherman In Freezer-
‘जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोये’ यह कहावत सिद्ध हुई है ब्राज़ील के एक मछुआरे पर, जो कि तैरना आने बिना ही नाव में सवार होकर मछली के लिये समुद्र में जाता है। इसी बीच जब उसकी नाव फ्रेंच गुयाना के तट के समीप समन्दर में डूबने लगती है तो वह समझदारी दिखाते हुए नाव में रखे फ्रीज़र में घुस जाता है। फ़िर नाव तो डूब जाती है, लेकिन नाव में रखा फ्रीज़र समुद्र में तैर जाता है।
इस तरह मछुआरा 11 दिनों तक समुद्र में तैरते फ्रीज़र में भूखा प्यासा तैरता रहता है। लेकिन इन 11 दिनों के बीच उसने बहुत कठिनाइयों का सामना किया। जिस फ्रीज़र के भीतर वह व्यक्ति पानी में तैर रहा था, उसमें फ्रीजर न तो खाने के लिये ही कुछ और न पीने के लिये। अगर वह बाहर निकलने की बात सोचता तो डरता था कि अगर बाहर निकला तो कोई शार्क जैसी बड़ी मछली उसे खा जायेगी। (Brazil Fisherman In Freezer)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना जुलाई के अन्तिम सप्ताह की है, और इस मछुआरे व्यक्ति का नाम ‘रोमुआल्डो मैसेडो रॉड्रिग्ज’ है। जो कि अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने के लिये गया था। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति 11 दिनों में समुद्र-समुद्र में 400 किलोमीटर दूर तक बहकर चला गया था। और इस बीच उसे खाने ले लिये कुछ नहीं मिला, लेकिन फ़िर भी जीवित रहा। (Brazil Fisherman In Freezer)
Um pescador brasileiro passou 11 dias à deriva a bordo de um freezer no meio do Oceano Atlântico após o barco em que estava naufragar. Romualdo Macedo Rodrigues saiu do porto de Oiapoque, Amapá, no início de agosto, e foi encontrado boiando no eletrodoméstico já no Suriname. pic.twitter.com/xMDqCxKwyZ
— 98 FM Natal (@98FMNatal) September 1, 2022
एक दिन (लगभग 11 दिनों बाद) जब मछली पकड़ने वाले कुछ मछुआरों का जहाज समुद्र में उस स्थान पर पहुँचा तो मछुआरों को समुद्र में तैरता हुआ एक फ्रीज़र में कोई व्यक्ति दिखा। इसके बाद मछुआरों ने फ्रीज़र में से व्यक्ति को शिप में ऊपर खींचा। व्यक्ति एक प्रकार से बदहवास हालत में था। इसके बाद व्यक्ति ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो मछुआरों को बात समझ आयी।
जब दूसरे मछुआरों ने युवक को फ्रीज़र में से निकाला तो उस समय वह बहुत कमज़ोर हालत में था। 11 दिनों तक भूखा प्यासा रहने के चलते उसका वज़न लगभग 5 से 6 किलोग्राम कम हो चुका था। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो उसको किसी अपराध में पुलिस द्वारा उसे और 16 दिनों के लिये जेल में डाल दिया गया। (Brazil Fisherman In Freezer)
यह भी पढ़ें- विश्वगुरु देश बनते ही भारत के लोगों को विदेशों में क्यों धिक्कारने लगे लोग? अमेरिका के बाद अब पोलैण्ड में नस्लभेदी दुर्व्यवहार का शिकार हुए भारतीय