Buldana Road Accident
Posted inMaharashtra / Accident/incident

Buldana Road Accident 6 Died: महाराष्ट्र के बुलढाना में एक भीषण सड़क हादसे में, 6 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल

Buldana Road Accident: महाराष्ट्र के बुलढाना में एक भीषण सड़क हादसे में, 6 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल

 

 

महाराष्ट्र: Buldana Road Accident: एक दुःखद ख़बर महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जनपद से, जहाँ दो बसों में हुई आमने सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। बता दें कि इससे पूर्व कुछ समय भी यहाँ पर एक लग्जरी बस में आग लगी थी, जिसमें 26 बस यात्री ज़िन्दा जलकर मर गये थे।Buldana Road Accident

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह हादसा बुलढाणा के मल्कापुर टाउन के फ्लाईओवर पर बीती रात लगभग 02:30 बजे हुआ। उस समय बस के अधिकतर यात्री गहरी नींद में सोये हुए थे। बीती रात हुए हादसे में बताया जा रहा है कि दोनों बसों की ज़बरदस्त टक्कर होने के बाद इस हादसे में 2 महिलाओं सहित 6 लोगों की मृत्यु हो गयी है। (Buldana Road Accident)

जानकारी के अनुसार इस हादसे की शिकार हुई एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी। जबकि दूसरी बस नासिक की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी कि अचानक सामने से दूसरी बस आ गयी और दोनों बसों की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गयी। (Buldana Road Accident)

इस हादसे में 2 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 20 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भिजवाया गया। (Buldana Road Accident)

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 23 वर्षीय युवक ने 42 वर्षीय शादीशुदा महिला मित्र की हत्या करने के बाद गोली मारकर की आत्महत्या