मछुआरे के हाथ लगी बर्गर जैसी अद्भुत मछली, लोग बोले ‘चीज़ बर्गर विद टीथ’ Burger With Cheese Fish
वायरल न्यूज़:
दुनिया में आज भी ऐसे बहुत से विचित्र जीव हैं जिनसे इन्सान अनभिज्ञ है, जब यें विचित्र और दुर्लभ जीव प्रत्यक्ष या तस्वीरों के रूप में इंसानों के सामने आते हैं देखते ही इंसानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक अजीबोग़रीब समुद्री मछली एक रूसी मछुवारे के हाथ लगी है जो देखने में बिल्कुल ही बर्गर जैसी है। हालांकि इस अद्भुत मछली का सही नाम तो किसी को पता नहीं लेकिन इसकी बनावट को देखकर लोगों ने इसे ‘चीज़ बर्गर विद टीथ’ कह रहे हैं। Burger With Cheese Fish
दरसअल ये बर्गर जैसी दिखने वाली मछली रूस के 38 वर्षीय रोमन फेडोर्त्सोव नाम के मछुआरे को समुद्र से हाथ लगी है। जब उस मछुआरे ने इसे देखा तो वो हैरान रह गया क्योंकि इसकी बनावट बिल्कुल बर्गर के समान थी और इसके दांत बिल्कुल ऐसे लग रहे थे जैसे बर्गर के बीच में चीज़ (पनीर) होता है। Burger With Cheese Fish
वायरल हो रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के रहने वाले रोमन फेडोर्त्सोव ने इस सम्बंध में बताया कि “उनको ये मछली एक कामर्शियल बोट पर कार्य करने के दौरान मिली, इस मछली की विशेषता है कि यह मटमैले रंग की है और इसके दांत पीले हैं जो देखने में हूबहू एक बर्गर के समान लगती है।”
इस अद्भुत मछली को फ़ोटो ख़ूब हो रही वायरल: Burger With Cheese Fish
रूसी फिशर मैन रोमन फेडोर्त्सोव के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं जैसे ही उन्होंने इस मछली की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तो लोगों ने इसे ख़ूब पसन्द किया और देखते हक देखते इस अद्भुत मछली की पोस्ट जमकर वायरल होने लगी। अधिकांश लोग इस अद्भुत मछली को देखकर अपने कमैंट्स में इसे ‘बर्गर विद चीज़’ नाम दे रहे हैं।