Chandrayaan 3 Reached The Moon
Posted inNational / Development

Chandrayaan 3 Reached The Moon: चाँद पर पहुँचने वाला चौथा देश बना भारत, देखिये लैंडिंग का अद्भुत नज़ारा

Chandrayaan 3 Reached The Moon: चाँद पर पहुँचने वाला चौथा देश बना भारत, देखिये लैंडिंग का अद्भुत नज़ारा

 

Chandrayaan 3 Reached The Moon: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है। लैंडिंग के बाद का वीडियो भी जारी हो गया। इसरो ने अपने यान को चांद पर भेजकर पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बजा दिया है।Chandrayaan 3 Reached The Moon

देश के कई हिस्सों में लोगों ने खुशी से जश्न मनाएं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने का वीडियो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊपर कर देगा। भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश है जिसने अपने यान को चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कराया है। (Chandrayaan 3 Reached The Moon)

चांद के दक्षिणी हिस्से में भारत का यान पहुंचा है। दक्षिणी पोल में पहुंचने वाला भारत पहला देश है। आइए चांद पर पहुंचने की खूबसूरत वीडियो देखते हैं। ये पल हर भारतीय के लिए काफी गर्व करने वाला है। (Chandrayaan 3 Reached The Moon)

बता दें कि चंद्रयान-3 इसी साल 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस रिस्रच सेंटर से लॉन्च किया गया था। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 14 दिन काम करेगा। इस दौरान इसरो के वैज्ञानिक चांद पर पानी की खोज करेंगे। (Chandrayaan 3 Reached The Moon)

इसके अलावा खनिज की जानकारी भी हासिल करेंगे। वहीं, भूकंप, गर्मी और चांद की मिट्टी की स्टडी भी की जाएगी। (Chandrayaan 3 Reached The Moon)
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आज शाम को 6 बजे तक खुले रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, जानिये क्या है वजह?