गुजरात की केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, अब तक दो मजदूरों की मौत की ख़बर- Chemical Factory Fire In Gujarat
गुजरात:
गुजरात के रंजीतनगर क्षेत्र में आज (गुरुवार) ‘गुजरात फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड’ में लगी भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत होने और 15 अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर हैं। घायलों में कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोघंबा तालुका के रंजीतनगर गाँव के समीप स्थित ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (GFL) के रासायनिक संयंत्र आज सुबह 10 बजे हुए विस्फो के बाद आग लगने से दो कर्मचारी की मौत हो गई व लगभग 15 अन्य लोग झुलस गए हैं। (Chemical Factory Fire In Gujarat)
सभी घायलों को आस-पास के हस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जिन में से कई मजदूरों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। अभी रासायनिक संयंत्र में अन्य लोगों के फँसे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार आग पर क़ाबू पा लिया गया है। (Chemical Factory Fire In Gujarat)