23 जनवरी को देश के इस राज्य में लगेगा सम्पूर्ण लोकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा-Complete lockdown in Tamil Nadu
23 जनवरी को देश के इस राज्य में लगेगा सम्पूर्ण लोकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा-Complete lockdown in Tamil Nadu
चेन्नई:
Covid-19 और Covid के नये वैरियंट ‘ओमिक्रोन’ के बढ़ते मामलों को के दृष्टिगत तमिलनाडु सरकार ने 23 जनवरी को सम्पूर्ण राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। देश के साथ-साथ तमिलनाडु राज्य में तेज़ी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रदेश में यह पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की है। आपको बता दें कि देश में आज 21 जनवरी के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घण्टों में कोरोना के 3,47,254 नये केस दर्ज किए गये हैं। (Complete lockdown in Tamil Nadu)
जबकि देश में बीते 24 घण्टों में 2,51,777 लोग रिकवर हुए हैं। भारत में आज कल के मुक़ाबले 29,722 ज़्यादा मामले सामने आये हैं। देश में बृहस्पतिवार 20 जनवरी को कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे। वहीं भारत में कोविड के नये वैरियंट ‘ओमिक्रॉन’ के कुल 9,692 मामले हो हैं। ‘ओमिक्रॉन’ के कुल मामलों में बृहस्पतिवार से 4.36% की वृद्धि हुई है।
वहीं देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 20 लाख 18 हजार 825 होने की ख़बर है। पिछले 24 घण्टों में एक्टिव मामलों की संख्या में 94 हज़ार 774 बढ़त हुई है। जबकि भारत में कोरोना से हुई कुल मृत्यु का आंकड़ा 4,88,396 है। (Complete lockdown in Tamil Nadu)
यह भी पढ़ें- गोरखपुर कचहरी गेट पर रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या