IMG 20220209 141301

यूपी विधानसभा चुनाव-2022, प्रियंका गाँधी ने जारी किया काँग्रेस का (उन्नति विधान) घोषणा पत्र– Congress released the manifesto elections 2022- पूरे घोषणा पत्र को देखने के लिए क्लिक करें।👇 Congress released the manifesto elections 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 के प्रथम चरण के मतदान से पूर्व प्रियंका गाँधी ने भी काँग्रेस पार्टी का  ‘उन्नति विधान’ चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
घोषणा पत्र के कुछ मुख्य बिन्दु:
1- काँग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश के किसानों का पूरा क़र्ज़ माफ़ किया जायेगा।
2- ख़ाली पढ़े 1200000 सरकारी पदों को भरा जायेगा जो पद बीजेपी सरकार ने पिछले 5 वर्षो में नहीं भरे वे भरे जायेंगे।
3- 2500 रुपये में गेंहूँ-और धान और 400 रुपये में गन्ना ख़रीदा जाएगा।
4- आवारा पशुओं से परेशान किसानों को 3000 रुपये मुआवज़ा दिया जायेगा।
5- सफ़ाई कर्मियों को नियमित किया जायेगा।
6- रसोईयों का मानदेय 5000 तक बढ़ाया जायेगा।
7- झुग्गी वालों की ज़मीन उनके नाम की जायेगी।
8- चौकीदारों का वेतन 5000 रुपये  प्रतिमाह किया जायेगा।
9- स्कूलों में बेतहाशा फ़ीस वृद्धि पर रोक लगाई जायेगी।
10- शिक्षामित्रों का अनुभव के अनुसार नियमितीकरण किया जायेगा।
11- महिला पुलिस कर्मियों को होम डिस्ट्रिक में पोस्टिंग की जाएगी।
12- पत्रकारों पर जो मुक़दमे दर्ज हुए हैं उन्हें वापस लिया जायेगा।
13- छोटे व्यापारियों को 1% ब्याज पर ऋण दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामलों में सास-ससुर को दी राहत,कहा दहेज उत्पी़ड़न क़ानून का हो रहा है दुरुपयोगSupreme Court