ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट की दुनिया में शोक की लहर-Cricketer Shane Warne No More

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट की दुनिया में शोक की लहर-Cricketer Shane Warne No More

Cricketer Shane Warne No More- ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का आज शुक्रवार को निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। शेन वार्न के निधन से आज क्रिकेट की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने शेन वार्न की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि “यक़ीन नहीं हो रहा है, महान स्पिनरों में से एक शेन वॉर्न नहीं रहे।”

पाकिस्तान के फ़ास्ट बॉलर शोएब अख़्तर ने लिखा है कि”अभी-अभी महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की दु:खद ख़बर मिली.. मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दु:खी हूँ, क्या महान शख़्सियत क्रिकेटर और इंसान थे।” [Cricketer Shane Warne No More]

बता दें कि शेन वॉर्न की गिनती विश्व के महान गेंदबाज़ों में होती है। शेन वार्न ‘बॉल ऑफ़ द सेंचुरी’ फेंकने का श्रेय हासिल है। शेन वार्न की इस गेंद पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ ‘माइक गैटिंग’ क्लीन बोल्ड हो गए थे। शेन वार्न की यह गेंद लेग स्टम्प के काफ़ी बाहर पिच हुई तो माइक गैटिंग ने इसे छोड़ दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि यह गेंद उनके पैड से टकरायेगी लेकिन गेंद ने बड़ी तेज़ी से टर्न लेते हुए माइक गैटिंग की ऑफ स्टम्प उड़ा दिया। Cricketer Shane Warne No More[Cricketer Shane Warne No More]

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 13 सितम्बर- 1969 को जन्मे शेन वॉर्न ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 145 टेस्ट, 194 वन-डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट मैचों में 708 और वन-डे मैचों में कुल 293 विकेट लिये। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट दर्ज हैं। [Cricketer Shane Warne No More]

 

क्रिकेट जगत में जब भी इस महान खिलाड़ी शेन वार्न का ज़िक्र आयेगा तो उनकी काबिलियत और महानता के अलावा उनसे जुड़े कुछ विवादों के पन्ने भी अपने आप पलटने लगेंगे। चाहे पिच की जानकारी देने का फिक्सिंग का मामला हो या ड्रग्स विवाद के चलते उनका वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने का मामला हो। शेन वार्न ने जहाँ क्रिकेट में बहुत बहुत नाम और पैसा कमाया हो लेकिन उन्होंने विवादों के चलते भी अपनी ज़िन्दगी में बहुत कुछ खोया है। यहाँ तक कि उनके रिटायरमेंट के बाद भी विवादों से उनका नाता बना रहा। [Cricketer Shane Warne No More]

You may also like...