Datia 2 Community Violence 5 People Died
Posted inviolence / MP

Datia 2 Community Violence 5 People Died: मध्यप्रदेश के दतिया में 2 समुदायों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 5 लोगों की मौत और 6 लोग घयाल

Datia 2 Community Violence 5 People Died: मध्यप्रदेश के दतिया में 2 समुदायों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 5 लोगों की मौत और 6 लोग घयाल

 

दतिया (मध्यप्रदेश): Datia 2 Community Violence 5 People Died- मध्यप्रदेश के दतिया स्थित सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गाँव रेंडा में शुरु हुआ एक छोटा सा विवाद बड़े गोली काण्ड में बदल गया। इस गोली काण्ड में 5 लोगों की मौत होने की ख़बर है।Datia 2 Community Violence 5 People Died

बता दें कि दतिया मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है। इसमें 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दतिया में धान के खेत में मवेशी घुस जाने के बाद हुआ यह विवाद। (Datia 2 Community Violence 5 People Died)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यहाँ बुधवार को पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच पनपा एक छोटे से विवाद ने बड़े गोलीकाण्ड का रूप ले लिया। इस गोलीबारी की घटना में में 5 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें दांगी समाज के 3 और 2 पाल समाज के लोग हैं, जिनकी मृत्यु हुई है।

जबकि इस गोली काण्ड में 6 लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। इस गोली काण्ड में मरने वाले 5 लोगों में एक ही परिवार के पिता, पुत्र व भाई शामिल हैं। (Datia 2 Community Violence 5 People Died)

मीडिया रिपोर्ट्स में एसपी प्रदीप शर्मा के हवाले से बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रेंडा गाँव में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का अपने ही गाँव के प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूकें और दूसरे हथियार लेकर आमने सामने आ गये। (Datia 2 Community Violence 5 People Died)

इस विवाद के दौरान देखते ही देखते फ़ायरिंग शुरुँ हो गयी। इस गोली काण्ड में प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी और भाई राम नरेश दांगी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के 2 लोगों में राजेन्द्र पाल व राघवेन्द्र पाल की मृत्यु हो गयी है। (Datia 2 Community Violence 5 People Died)

अब इस घटना के बाद रेंडा गाँव पूरी तरह से छावनी में बदल गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर घटना का जायज़ा लिया। साथ ही इस गोली काण्ड में मारे गये पांचों लोगों के शवों को पपोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वहीं 6 घायल लोगों का उपचार जारी है, जिनमें से 2 की स्तिथि नाज़ुक बतायी जा रही है। (Datia 2 Community Violence 5 People Died)
ये भी पढ़ें- भारत में ऐसा क्या हुआ कि अपने देश ब्रिटेन में लौटते ही बुरी तरह ब्रिटिश संसद में घिरे ऋषि सुनक? पढ़िये पूरी कहानी