
Dharm Singh Saini left BJP and joined SP
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी आज (बृहस्पतिवार) भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करके की। Dharm Singh Saini left BJP and joined SP
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विगत 11 जनवरी को योगी मंत्रिमंडल से बाहर जाने और बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था। उसके बाद कई और विधायकों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और बीते कई दिनों से जो आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की भी भाजपा छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी वो आज सही साबित हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि धर्म सिंह सैनी स्वामी प्रसाद मौर्य के बहुत क़रीबी माने जाते हैं जिन्होंने हाल ही में भाजपा को छोड़ दिया था। और कहा जा रहा था कि जल्द ही धर्म सिंह सैनी भी भाजपा को छोड़ सकते हैं। और हुआ भी ऐसा ही।
यूपी में अब तक 14 विधायको ने छोड़ दी है बीजेपी-
1.स्वामी प्रसाद मौर्य
2.भगवती सागर
3.रोशनलाल वर्मा
4.विनय शाक्य-
5.अवतार सिंह भाड़ाना
6.दारा सिंह चौहान
7.बृजेश प्रजापति
8.मुकेश वर्मा
9.राकेश राठौर
10.जय चौबे
11.माधुरी वर्मा
12.आर के शर्मा
13. बाला अवस्थी
14 धर्म सिंह सैनी