Did Yevgeny Prigogine Die Due To Missile: तो क्या पुतिन ने अपने दुश्मन येवगेनी प्रिगोजिन को मारने के लिये विमान पर मिसाईल से हमला कराया था?
Did Yevgeny Prigogine Die Due To Missile: रूस में वैगनर ग्रुप प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को जो विमान हादसे में मौत हो गयी थी, अब ख़बरें सामने आ रही हैं कि यह कोई अनायास ही विमान दुर्घटना नहीं थी बल्कि पुतिन ने अपने दुश्मन येवगेनी प्रिगोजिन को मरवाने के लिये विमान पर कथित तौर पर मिसाईल से हमला कराया था।
इस विमान में पुतिन के दुश्मन येवगेनी प्रिगोजिन के अलावा 9 अन्य यात्री यात्रा कर रहे थे, येवगेनी प्रिगोजिन सहित सभी 10 लोगों की मौत हो गयी थी। वैसे तो इस हादसे के बाद क़यास ये ही लगाये जा रहे हैं, कि इस हादसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ज़रूर हाथ है। (Did Yevgeny Prigogine Die Due To Missile)
क्योंकि इसी वर्ष के जून माह में वैगनर चीफ़ येवगेनी प्रिगोजिन ने यूक्रैन पर हमले के विरोध में रूसी सरकार से अथवा राष्ट्रपति पुतिन से बग़ावत कर दी थी, और संभवतः येवगेनी प्रिगोजिन को अपनी मौत के रूप में बग़ावत का यह ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा। (Did Yevgeny Prigogine Die Due To Missile)
BREAKING NEWS
Wagner Leader Yevgeny Prigozhin, who as allegedly known launched an attempted coup against Putin in June, along with atleast 10 others, have been killed in a plane crash in Russia's Tver region.
Is this the cost of Betrayal? pic.twitter.com/ekBiIttgAW
— SHERIFF🤠 (@Fantasy_Genius2) August 24, 2023
ऐसा इसलिये कहा जा रहा है कि विमान हादसे से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ठ तौर पर देखा जा सकता है, कि ज़मीन से सैकड़ों फीट की ऊंचाई से विमान गिर रहा है, और उस में आग लगी हुई है। यूके मिरर की एक रिपोर्ट में वैगनर ग्रुप के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान को रूसी मिसाइल से उड़ाया गया है। (Did Yevgeny Prigogine Die Due To Missile)
यूके मिरर की रिपोर्ट के अनुसार विमान गिरने वाले स्थान पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा यह दावा किया जा जा रहा है कि उन्होंने आसमान में अचानक से 2 चीज़ों की आपस में ज़ोरदार टक्कर होने की आवाज़ सुनी थी। जब उन्होंने ऊपर देखा तो आग के लपटों के साथ विमान तेज़ी से ज़मीन की ओर आ रहा है। (Did Yevgeny Prigogine Die Due To Missile)
ये भी पढ़ें- यूपी के सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नदी में गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 9, आज 5 शव बरामद हुए