Doctor Ausaf Ali-Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर में एक मुस्लिम डॉक्टर ने हिन्दी मे लिखा दवाई का पर्चा और Rx के स्थान पर लिखा ‘श्री हरि’, पर्चा हुआ Viral
Doctor Ausaf Ali-Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर में एक मुस्लिम डॉक्टर ने हिन्दी मे लिखा दवाई का पर्चा और Rx के स्थान पर लिखा ‘श्री हरि’, पर्चा हुआ Viral
सागर, मध्यप्रदेश: Doctor Ausaf Ali-Sagar News- मध्यप्रदेश के मुख8 शिवराज सिंह चौहान के प्रिस्क्रिप्शन को हिन्दी में लिखने की बात कहने के बाद अब सागर जनपद के एक मुस्लिम डेंटल सर्जन डॉक्टर औसाफ़ अली सभी मरीजों का दवाई का पर्चा हिन्दी में लिखकर रहे हैं।
डॉक्टर औसाफ़ अली पर्चे पर सब से पहले Rx की जगह ‘श्रीहरि’ लिखते हैं और उसके बाद मरीज की बीमारी (Disease) लक्षण (Symptoms) और फ़िर दवायें लिख रहे हैं। डॉक्टर औसाफ़ अली ने यह हिन्दी में पर्चा लिखनी की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हिन्दी में पर्चा लिखने की बात कहने की बाद की है। (Doctor Ausaf Ali-Sagar News)
मध्यप्रदेश राज्य में हिन्दी में MBBS की पढ़ाई शुरु करने के कुछ ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से प्रदेश के सभी डॉक्टरों से अपील की थी कि “आप डॉक्टर लोग पर्चे पर Rx की बजाये ‘श्रीहरि’ लिखें और उसके बाद हिन्दी में प्रिस्क्रिप्शन लिखना शुरु करें।” (Doctor Ausaf Ali-Sagar News)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस आह्वान के बाद सबसे पहले डॉक्टर औसाफ़ अली ने हिन्दी मे पर्चा लिखने की शुरुआत की। अब इसके बाद डॉक्टर औसाफ़ अली की चर्चा और प्रसंशा सिर्फ़ मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। (Doctor Ausaf Ali-Sagar News)
इस संबंध में डॉक्टर औसाफ़ अली का कहना है कि “डॉक्टर का तो काम है पर्चा लिखना, बीमारी ठीक करने के लिये मरीज को दवाई देना, लेकिन दवा के साथ मरीज को दुआओं की भी ज़रूरत होती है।….हो सकता है मरीज के’श्री हरि’ ईस्ट देवता हो और मरीज को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल जाये।” (Doctor Ausaf Ali-Sagar News)
डॉक्टर औसाफ़ अली का कहना है कि.”हिन्दी मे पर्चा लिखने से मरीज भी काफ़ी ख़ुश होते हैं।” उनका कहना है कि “हम एलोपैथिक डॉक्टर चाहते हैं कि देश, प्रदेश में हिन्दी को बढ़ावा दिया जाये, और इसी उद्देश्य से मैंने हिन्दी मे पर्चा लिखना शुरु किया।”
यह भी पढ़ें- अरुणाचल के सियांग में भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 2 पायलट सहित 5 लोगों की मौत