Egypt Bus fell Into Canal: मिस्र में एक बस के नहर में गिर जाने की घटना में 22 यात्रियों की मौत, जबकि कई लोग घायल
Egypt Bus fell Into Canal: मिस्र में एक बस के नहर में गिर जाने की घटना में 22 यात्रियों की मौत, जबकि कई लोग घायल
विश्व समाचार: Egypt Bus fell Into Canal- मिस्र के उत्तरी दकाहलिया स्टेट में एक बस के नहर में गिरने की घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस व राहत और बचाव टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गये सभी घायलों को जहाँ उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती करा गया, तो वहीं बरामद हुए यात्रियों के शवों को पुलिस ने अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हॉस्पिटल भिजवाया। (Egypt Bus fell Into Canal)
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह घटना दकहलिया स्टेट की आगा सिटी में हुई जहाँ एक मिनी बस अल-रयाह-अल-तौफीक़ी नहर में गिर गयी। इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि कई यात्री घायल हो गये। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इस बस में लगभग 46 यात्री सवार थे।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार स्थानीय स्वास्थ विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है। और सामाजिक एकजुटता मन्त्रालय ने दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। (Egypt Bus fell Into Canal)
जहाँ स्वास्थ्य मन्त्रालय ने इस दुर्घटना में अपनी जाने गँवाने वाले लोगों के परिजनों को 100,000 मिस्रियन पाउंड देने की घोषणा की गयी है। तो वहीं इस हादसे में घायल हुए पीड़ितों के परिजनों को 25-25 हज़ार और 50-50 हज़ार पाउंड देने की घोषणा की गयी है। (Egypt Bus fell Into Canal)
यह भी पढ़ें- अमेरिका के टेक्सास में एयर शो के दौरा 2 विमान हवा में टकराने के बाद हुए नष्ट, देखें घटना का वीडियो