Farmers March From Nashik To Mumbai: जानिये क्यों हज़ारों किसानों और खेतिहर मजदूरों का एक बड़ा हुजूम नासिक से मुम्बई की ओर हुआ रवाना?

Farmers March From Nashik To Mumbai: जानिये क्यों हज़ारों किसानों और खेतिहर मजदूरों का एक बड़ा हुजूम नासिक से मुम्बई की ओर हुआ रवाना?

मुम्बई: Farmers March From Nashik To Mumbai- मोदी सरकार द्वारा किसानों की आये दोगुनी करने की समय बीत चुकी है, लेकिन देश के किसानों की आये दोगुनी कोई दुगनी नहीं हो पायी। देखा जाये तो घटता कृषि उपज मूल्य और खाद, बीज डीज़ल और कृषि दवाईयों की बढ़ती क़ीमतों से किसानों की आये में कमी ज़रूर हुई है।

Farmers March From Nashik To Mumbai

हालाँकि केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों की आये दोगुनी करने के लिये विभिन्न योजनायें भी चलाई और किसानों को सम्मान निधि से भी नवाज़ा जा रहा है। लेकिन बढ़ती कृषि लागत और फ़सलों का समुचित और अपेक्षित उपज मूल्य में वृद्धि न होने के चलते किसानों की आये में कोई इज़ाफ़ा नहीं हुआ है। कुल मिलाकर देश के अधिकतर किसानों की हालत जस की तस बनी हुई है, और कई स्थानों पर तो किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब भी हो चली है।

अब परेशान किसानों ने केन्द्र की मोदी सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिये महाराष्ट्र के नासिक से मुम्बई तक पैदल मार्च शुरु किया है। इस पैदल मार्च में हज़ारों की संख्या में किसान, खेतिहर मजदूर और आदिवासी शामिल हो रहे हैं। अभी यह काफ़िला रास्ते में है और बड़ी तेज़ी के साथ मुम्बई की ओर बढ़ रहा है। (Farmers March From Nashik To Mumbai)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस पैदल मार्च में NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। इन किसानों का कहना है कि प्याज़, सोयाबीन, कपास और अरहर इत्यादि कृषि उपज के दामों में जो गिरावट हो रही है उसे रोका जाये, और बेमौसम वर्षा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जो किसान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, सरकार किसानों को तत्काल राहत देने हेतु कोई क़दम उठाये।

किसानों का कहना है कि “इस समय प्याज़ के दामों में भारी गिरावट का चलना किसानों के लिये एक बड़ी समस्या बनी हुई है। किसानों को प्याज़ से कमाई तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। कृषि उपज के दामों में तो कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है उल्टे ऊपर कृषि उपज लागत में दिनों दिन बढ़ोतरी हो जा रही है। (Farmers March From Nashik To Mumbai)

बता दें कि हाल ही के दिनों में कुछ ऐसे वीडियो सामने आये थे, जिनमें प्याज उत्पादक किसानों को प्याज़ का मूल्य न मिल पाने से परेशान होकर प्याज़ को सड़कों पर फेंकते हुए या वहीं खेत में नष्ट करते हुए देखा गया। (Farmers March From Nashik To Mumbai)

नासिक से मुम्बई की ओर कूच कर रहे किसानों की लगभग 15 माँगे हैं। और इन्ही माँगों को लेकर वे महाराष्ट्र सरकार से बातचीत करने जा रहे हैं। और साथ ही इस बहाने केन्द्र सरकार का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने जा रहे हैं। इन किसानों की माँगों में मुख्य रूप से प्याज के लिये लाभकारी मूल्य, पूरी ऋणमाफ़ी, बिजली के लम्बित बिलों की माफ़ी और कम से कम 12 घंटे दैनिक विद्युत आपूर्ति शामिल हैं। (Farmers March From Nashik To Mumbai)
यह भी पढ़ें- पंजाब के लुधियाना शहर में एक हौजरी कारखाने में लगी भीषण आग के चलते 3 लोगों की मौत, लुधियाना के रामनगर सिविल लाइन्स इलाक़े की घटनाLudhiana Hosiery Factory Fire

You may also like...