Floods In Nigeria-600 Died: नाइजीरिया में बाढ़ का क़हर, अब तक 600 से अधिक लोगों की हुई मौत जबकि लगभग 13 लाख लोग हुए बेघर
Floods In Nigeria-600 Died: नाइजीरिया में बाढ़ का क़हर, अब तक 600 से अधिक लोगों की हुई मौत जबकि लगभग 13 लाख लोग हुए बेघर
नाइजीरिया: Floods In Nigeria-600 Died- नाइजीरिया देश इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में आया हुआ है। पिछले एक दशक की सबसे बड़ी बाढ़ की त्रासदी में अब तक 600 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की ख़बर है। रविवार को जारी एक नये आंकड़े में यह जानकारी दी गयी है।
नाइजीरिया के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा गया है कि आपदा ने 13 लाख से अधिक लोगों को बेघर होने के लिए मजबूर कर दिया है। न्यूज़ एजेंसी अफ़प की एक रिपोर्ट के अनुसार मानवीय मामलों की मिनिस्टर सादिया उमर फ़ारूक ने कहा कि “दुर्भाग्य से आज 16 अक्टूबर, 2022 तक बाढ़ से 603 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।” (Floods In Nigeria-600 Died)
मिनिस्टर सादिया उमर ने कहा कि “एक सप्ताह के भीतर पहले मरने वालों की संख्या 500 बतायी गयी थी लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने बाढ़ से निपटने हेतु कोई तैयारी नहीं की हुई हुईथी जिसके कारण मरने वाले लोगों की संख्या और बढ़ गयी है।.”
नाइजीरिया की मिनिस्टर सादिया उमर फ़ारूक ने कहा कि “इस िसरबाढ़ ने 82,000 से अधिक घरों और लगभग 110,000 हेक्टेयर (272,000 एकड़) कृषि भूमि को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. (Floods In Nigeria-600 Died)
नाइजीरिया में बारिश का मौसम आमतौर पर जून के आसपास शुरू होता है. इस बार अगस्त के बाद से बारी बारिश हुई. जबकि देश में 2012 में आई भयंकर बाढ़ से 363 लोगों की मौत हुई थी और 21 लाख से अधिक लोग बेघर हुए थे।
नाइजीरिया के चावल उत्पादकों ने चेतावनी दी है कि विनाशकारी बाढ़ से देश में करीब 20 करोड़ लोगों को बढ़ती महँगाई का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि नइजीरिया ने स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये चावल के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है. (Floods In Nigeria-600 Died)
वहीं उधर विश्व खाद्य कार्यक्रम व संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन ने विगत महीने कहा था कि “नाइजीरिया उन 6 देशों में सम्मिलित है जो कि भूख़ के विनाशकारी स्तर के हाई लेवल जोखिमों का सामना कर रहे हैं। (Floods In Nigeria-600 Died)
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हॉर्न बजाने के विवाद में एक युवक की हत्या के बाद तनाव, क्षेत्र में RAF तैनात, पुलिस ने घटना के साम्प्रदायिक पहलू होने से किया इनकार