Former RBI Governor With Rahul Gandhi: पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों के आलोचक और कुशल अर्थशास्त्री RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन राहुल के साथ यात्रा में हुए शामिल

Former RBI Governor With Rahul Gandhi: पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों के आलोचक और कुशल अर्थशास्त्री RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन राहुल के साथ यात्रा में हुए शामिल

 

राजस्थान: Former RBI Governor With Rahul Gandhi- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान के सवाई माधोपुर में है। राजस्थान में आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 10-वां दिन है। यह यात्रा देर आज शाम दौसा जनपद में प्रवेश करेगी। इस यात्रा राहुल गाँधी के साथ देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों सहित बड़ी संख्या में जुड़ते जा रहे हैं।Former RBI Governor With Rahul Gandhi

इसी कड़ी में आज 14 दिसम्बर को इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया) के पूर्व गवर्नर व आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ रघुराम राजन भी राहुल गाँधी के साथ शामिल हुए। इस दौरान रघुराम राजन और राहुल गाँधी के बीच लम्बी बातचीत हुई। आज यात्रा में राहुल गाँधी के साथ रघुराम राजन के साथ-साथ सचिन पायलट भी शामिल हुए। (Former RBI Governor With Rahul Gandhi)

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कुछ अटकलें भी तेज़ होती दिखायी दे रही है। कयास लगाये जा जा रहे हैं कि रघुराम राजन के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल होना इस बात का संकेत हो सकता है कि वे काँग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। (Former RBI Governor With Rahul Gandhi)Former RBI Governor With Rahul Gandhi

बता दें कि रघुराम राजन वर्ष- 2013 में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने और वर्ष- 2016 में उन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ग़लत आर्थिक नीतियों विशेषकर नोटबन्दी के निर्णय से नाराज़ होकर गवर्नर पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। देश के एक सुलझे हुए अर्थशास्त्री रघुराम राजन अक्सर देश के आर्थिक मुद्दों पर बड़ी बेबाक़ी से अपनी बात रखने के लिये जाने जाते हैं। (Former RBI Governor With Rahul Gandhi)
यह भी पढ़ें- देश में स्वास्थ्य सेवाओं का आलम देखिये कि दर्द से तड़पते मरीज को तत्काल सर्जरी के लिये टेस्ट की हॉस्पिटल ने दे दी वर्ष 2024 की तारीख़, मरीज पहुँचा कोर्ट

You may also like...