Posted inInternational

France Avalanche: फ्रांस में हिम स्खलन की घटना में 4 लोगों की मौत, हाउते-सावोई क्षेत्र में हुई यह घटना

France Avalanche: फ्रांस में हिम स्खलन की घटना में 4 लोगों की मौत, हाउते-सावोई क्षेत्र में हुई यह घटना

 

 

France Avalanche– फ्रांसी में रविवार को हुई एक हिम स्खलन की घटना में 4 लोगों की मौत होने की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स यह हिम स्खलन शैमॉनिक्स से लगभग 30 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में हाउते-सावोई क्षेत्र के कॉन्टैमाइन्स मोंटोज़ी में आर्मेंसेट ग्लेशियर के लुढ़कने के चलते हुई।France Avalanche

हालाँकि फ्रांस के आन्तरिक मन्त्री गेराल्ड डर्मैनिन ने हादसे में हुई मौतों के संबंध में अपने ट्वीट में कोई विवरण नहीं दिया। लेकिन स्थानीय फ्रांस-ब्लू रेडियो स्टेशन ने हिम स्खलन का आकार 1,000 मीटर यानि 3,280 फीट लम्बा और 100 मीटर अर्थात 328 फीट चौड़ा बताया है।

फ्रांसीसी रेडियो स्टेशन ने थोनोन के स्थानीय प्रान्त के हवाले से बताया कि इस घटना के बाद लोगों की खोज में सहायता के लिये 2 हेलीकॉप्टर्स भेजे गये हैं। (France Avalanche)
यह भी पढ़ें-

अजब-ग़ज़ब- ‘हम उस देश के वासी हैं जहाँ 3 करोड़ रुपये की ऑडी कार में चाय बिकती हैं, वायरल वीडियो देखकर लोग हो रहे हैं बड़े हैरान, आप भी देखियेAudi Car Chaiwala Viral Video