Gang War In Tarantaran Jail: पंजाब की तरनतारन जेल में हुई गैंगवार में सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपियों की मौत, मृतकों की पहचान मनदीप सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई

Gang War In Tarantaran Jail: पंजाब की तरनतारन जेल में हुई गैंगवार में सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपियों की मौत, मृतकों की पहचान मनदीप सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई

 

 

तरनतारन: Gang War In Tarantaran Jail- सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल पंजाब के तरनतारन ज़िले की जेल में बन्द आरोपियों के बीच रविवार को हुई गैंगवार में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल 2 गैंगस्टरों की मौत हो गयी, जबकि एक आरोपी गम्भीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान मनदीप सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई है।

Gang War In Tarantaran Jailगैंगवार में घायल हुए तीसरे आरोपी केशव को अमृतसर के गुरुनानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यें तीनों क़ैदी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी हैं। इनमें से मनदीप सिंह उर्फ़ तूफ़ान नाम के आरोपी को गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने गत वर्ष सितम्बर माह में अरेस्ट किया गया था। (Gang War In Tarantaran Jail)

तरनतारन की गोइंदवाल जेल में यह गैंगवार अब ऐसे समय पर हुई है, जब सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब में आंशिक रूप से अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। जेल में हुई यह गैंगस्टर वार सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों के बीच हुई। विदित हो कि पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते वर्ष 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। (Gang War In Tarantaran Jail)
यह भी पढ़ें- तुर्किये से इटली जा रही एक नाव के समुद्र में डूब जाने से 58 लोगों की मौत, अवैध अप्रवासियों से भरी इस नाव में थे 120 लोग सवारTurkey-Italy Boat Incident

You may also like...