Germany Firing 7 People Died: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में चर्च में हुई एक फ़ायरिंग की घटना में 7 लोगों की मौत और कई लोग गम्भीर रूप से घायल
Germany Firing 7 People Died: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में चर्च में हुई एक फ़ायरिंग की घटना में 7 लोगों की मौत और कई लोग गम्भीर रूप से घायल
विदेश समाचार,जर्मनी: Germany Firing 7 People Died- जर्मनी में एक गोलीबारी की घटना में 7 लोगों की मौत होने की ख़बर है। DW न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में हुई है। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो गये हैं।
घटना के संबंध में जर्मनी की हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट करके बताया है कि “घटना के बाद अलस्टरडॉर्फ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी पुलिस इस हिंसक घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। (Germany Firing 7 People Died)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरम्भिक जाँच में पता चला है कि ग्रॉस बोर्सटेल डिस्ट्रिक्ट में डेलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च के अन्दर यह गोलीबारी हुई है। इस वीभत्स घटना में 7 लोगों की मौत और कई लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं। (Germany Firing 7 People Died)
पुलिस का कहना है कि हम बड़ी संख्या में अपने जवानों व अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। वहीं घटना पर DW न्यूज़ ने बताया कि “घटना के बाद चलाये जा रहे ऑपरेशन के बीच क्षेत्र में आसपास के रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहने के लिये कहा गया है। (Germany Firing 7 People Died)
यह भी पढ़ें- बड़ी ख़बर! उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का रास्ता हुआ साफ़, OBC सर्वे आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी अपनी सर्वे रिपोर्ट