Girl Got 100 Percent Marks In CBSE Exam- इस लड़की ने तो 12 वीं की CBSE बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 500 नम्बर लाकर कमाल ही कर दिया, जानिये कौन है यह लड़की?
ग़ाज़ियाबाद, यूपी: Girl Got 100 Percent Marks In CBSE Exam- CBSE बोर्ड की 12-वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज (शुक्रवार) सुबह जारी हुआ। इस बार भी परीक्षा में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा। इन्ही लड़कियों में से एक लड़की ऐसी है, जिसने टोटल 500 में से 500 नम्बर लाकर अपने साथ-साथ अपने स्कूल और अपने ज़िले का गौरव बढ़ा दिया है। इस वर्ष CBSC बोर्ड परीक्षा में 94.54% लड़किया पास हुई हैं।

यह होनहार लड़की उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर ज़िले की रहने वाली तान्या सिंह है, जो बुलन्दशहर के DPS स्कूल की छात्रा है। टोटल 500 में से 500 नम्बर लाने वाली इस लड़की तान्या सिंह की 12-वीं की मार्कशीट की कॉपी की एक फ़ोटो सामने आयी है। उसमें हर एक विषय में (लिखित+प्रायोगिक सहित) 100 में से 100 नम्बर अंकित हैं। तान्या सिंह की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी आज सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रही है। (Girl Got 100 Percent Marks In CBSE Exam)
वहीं तान्या सिंह के अलावा इसी स्कूल की एक दूसरी छात्रा भूमिका गुप्ता के 500 में 499 और इसी स्कूल की एक और छात्रा सौम्या नामदेव के 500 में से 497 नम्बर आये हैं। (न्यूज़ स्रोत: वन इंडिया) (Girl Got 100 Percent Marks In CBSE Exam)
यह भी पढ़ें- अजब ग़ज़ब: यूपी के उन्नाव में जन्मा 4 हाथ और 4 पैरों वाला बच्चा, देखने वालों की लगी भीड़, लोग बता रहें हैं बच्चे को अवतार?
👉 Desh Duniya Today के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें।