Global Hunger Index-2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की ताज़ा रिपोर्ट में भारत की स्थिति का चौंकाने वाला आंकड़ा, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से अधिक भुख़मरी है भारत में

Global Hunger Index- 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की ताज़ा रिपोर्ट में भारत की स्थिति का चौंकाने वाला आंकड़ा, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से अधिक भुख़मरी है भारत में

 

Global Hunger Index-2022: वैश्विक भुखमरी सूचकांक अर्थात ग्लोबल हंगर इंडेक्स द्वारा विश्व में भुख़मरी पर जो ताज़ा रिपोर्ट आयी है वह भारत के लिये बेहद ही चौकाने वाली है। क्योंकि जो ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2022 की रिपोर्ट रिलीज़ हुई है उसमें भारत में भुखमरी की रफ़्तार तेज़ी बढ़ती दिखाई गयी है।Global Hunger Index-2022

इस Global Hunger Index-2022 में भारत की स्थिति बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी बदतर दर्शायी गयी है। वैश्विक भुखमरी सूचकांक के इस आंकड़े के अनुसार भारत में भुख़मरी बड़ी तेज़ रफ़्तार से बढ़ी है, और अब भारत की रैंकिंग और भी ख़राब होने से भारत भुखमरी में बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल को भी पीछे छोड़ चुका है।

हालाँकि इस Global Hunger Index-2022 रिपोर्ट में बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी बहुत ख़राब है लेकिन इनकी स्थिति भारत से कुछ अच्छी दर्शायी गयी है।
वैश्विक भुख़मरी सूचकांक रैंकिंग की इस ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार विश्व के 121 देशो में भारत 107-वें स्थान पर आ गया है। अर्थात 121 देशों में भुख़मरी के आंकड़ों में भारत की स्थिति 107-वें स्थान पर है।Global Hunger Index-2022

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इससे पूर्व विश्व के 116 देशों की रैंकिंग में भारत 101-वें स्थान पर था। इस Global Hunger Index-2022 रिपोर्ट में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि भारत जिसे पिछले कुछ वर्षों से विश्वगुरु कहा जा रहा है, इसकी स्थिति पड़ोसी देश बांग्लादेश,पाकिस्तान, और नेपाल से भी बदतर दिखाई दी गयी है। जबकि इस रिपोर्ट में साउथ एशिया के सभी देशों में अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति सबसे बदतर दर्शायी गयी है।

बता दें कि Global Hunger Index स्कोर की गणना 4 संकेतकों पर की जाती है, जिसमें कुपोषण, अल्पपोषण, बाल मृत्यु दर और बच्चों की वृद्धि दर सम्मिलित हैं। हालाँकि भारत से बुरी स्थिति वाले देशों में जाम्बिया,अफ़ग़ानिस्तान व अफ्रीकी देश शामिल हैं। इन देशों में सिएरा लियोन, लाइबेरिया, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, लेसोथो, नाइजर, चाड़, हैती, डेम, मेडागास्कर, यमन, मध्य अफ्रीकी गणराज्य आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के मुल्तान शहर के निश्तार हॉस्पिटल की छत से बड़ी संख्या में शव मिले हैं, सभी के बॉडी पार्ट्स ग़ायब मिलेMultan Nishtar Hospital Dead Bodies Matter

You may also like...