Press "Enter" to skip to content

Greater Noida Lift Accident Update: ग्रेटर नोएडा में हुए लिफ्ट हादसे में अब तक 8 मजदूरों की हुई मौत, एक की हालत अति गम्भीर

Greater Noida Lift Accident Update: ग्रेटर नोएडा में हुए लिफ्ट हादसे में अब तक 8 मजदूरों की हुई मौत, एक की हालत अति गम्भीर

 

ग्रेटर नोएडा: Greater Noida Lift Accident Update- ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत होने की ख़बर है। शनिवार की सुबह 4 और मजदूरों ने दमतोड़ दिया, जबकि 1 एक मजदूर की हालात अति गम्भीर बतायी जा रही है।

Greater Noida Lift Accident Update

आपको बता दें कि इस हादसे में शुक्रवार को 4 लोगों की मौत हो गये थी जबकि इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। जिनमें से 4 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, अभी पांचवे घायल की भी हालत नाज़ुक बनी हुई है। (Greater Noida Lift Accident Update)

यह हादसा शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) में एक निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी में हुआ था। यहाँ लिफ्ट टूटकर गिर गयी थी, 4 मजदूरों की तो शुक्रवार को ही मौत हो गयी थी, और 5 गम्भीर रूप से घायल मजदूरों को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। (Greater Noida Lift Accident Update)

NEWS 18 की एक ख़बर में नोएडा एडिशनल DCP शक्ति अवस्थी के हवाले से बताया जा रहा है कि सुबह 06:00 बजे 4 और मजदूरों की मृत्यु की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। एक घायल कैफ की स्तिथि भी नाज़ुक बनी हुई है। हालाँकि बेहतर उपचार के लिये मेडिकल टीम लगी हुई है। (Greater Noida Lift Accident Update)

ये भी पढ़ें- लखनऊ में एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत