Hailakanda 4 Die In Well: असम में कुएं की सफ़ाई करने के दौरान कुँए में गिरने से 4 मजदूरों की हुई मौत, जबकि एक मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल
Hailakanda 4 Die In Well: असम में कुएं की सफ़ाई करने के दौरान कुँए में गिरने से 4 मजदूरों की हुई मौत, जबकि एक मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल
हैलाकांडी, असम: Hailakanda 4 Die In Well- असम के हैलाकांडी जनपद में आज (शनिवार) एक कुएं की सफ़ाई करने उतरे 4 मजदूरों की मौत हो गयी और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार हैलाकांडी जनपद के बकरीहावर में यह घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर कुएं की साफ़ सफ़ाई करने कुएं में उतर रहे थे, इस दौरान एक मजदूर कुंए में उतरते हुए नीचे गिर गया जिसे बचाने गये दूसरे 4 अन्य मजदूर भी इसकी जद में आ गये। (Hailakanda 4 Die In Well)
मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि “अचानक एक व्यक्ति ग़लती से कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक 3 अन्य लोग कुएं में गिरते गये। घटना के बाद SDRF (राज्य आपदा नियंत्रण बल को सूचना दी गयी। SDRF टीम ने मौक़े पर पहुँचकर कुएं से 4 शवों को बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। (Hailakanda 4 Die In Well)
पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राशिद अहमद, नाज़िमउद्दीन, अबू-सुहेल व हसीबउद्दीन के रूप में हुई है। जबकि हादसे में घायल व्यक्ति का नाम सोहिद अहमद बताया जा रहा है। (Hailakanda 4 Die In Well)
यह भी पढ़ें- अजब-ग़ज़ब- मुर्गे की बलि चढ़ाने जा रहा था व्यक्ति, मुर्गा तो बच गया लेकिन व्यक्ति मर गया