Hazrat Maulana Nadwi Death- हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी का हुआ इंतक़ाल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे मौलाना नदवी
Hazrat Maulana Nadwi Death- हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी का हुआ इंतक़ाल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे मौलाना नदवी
लखनऊ: Hazrat Maulana Nadwi Death- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी साहब का आज (गुरुवार) को इंतक़ाल हो गया है। मौलाना राबे हसनी नदवी की लम्बे समय से तबीयत ख़राब होना बतायी जा रही थी।
हजरत मौलाना नदवी को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष को उपचार हेतु रायबरेली से लखनऊ लाया गया था। हजरत ने लखनऊ के डालीगंज स्थित दारुल उलूम नदवतुल उलमा नदवा मदरसे में 93 वर्ष की उम्र में अन्तिम साँस ली। (Hazrat Maulana Nadwi Death)
मौलाना राबे हसनी नदवी इस्लामिक शिक्षा के बड़े विद्वान थे। और वे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ लखनऊ के प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान नदवतुल के भी अध्यक्ष थे। इसके अलावा मौलाना नदवी मुस्लिम वर्ल्ड लीग के संस्थापक सदस्य ‘आलमी रबिता अदब-ए-इस्लामी’ रियाद के भी उपाध्यक्ष भी थे।
मौलाना राबे हसनी नदवी का जन्म 1 अक्टूबर 1929 को यूपी के जनपद रायबरेली में हुआ था। मौलाना हसनी नदवी ने रायबरेली से ही शुरुआती दीनी शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद वे उच्च शिक्षा हेतु दारुल उलूम नदवतुल उलमा में आये। इसके बाद वे वर्ष-1949 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उसी ‘दारुल उलूम नदवतुल उलेमा’ में सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त किये गये। (Hazrat Maulana Nadwi Death)
मौलाना हसनी नदवी को अरबी भाषा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिये राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका था। वर्ष-1993 में उन्हें ‘दारुल उलूम नदवतुल उलेमा’ के मोहतमिम (वाइस चांसलर) पद पर नियुक्त किया गया। और वर्ष-1999 में उन्हें दारुल उलूम नदवतुल उलमा नदवा का चांसलर नियुक्त किया गया। (Hazrat Maulana Nadwi Death)
इसके अलावा जून-2002 में हैदराबाद में हजरत मौलाना क़ाज़ी मुजाहिदुल-इस्लाम-क़ासमी (रहम.) के इंतक़ाल के बाद मौलाना राबे हसनी नदवी को सर्वसम्मति से ‘ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ का अध्यक्ष चुना गया था।। (Hazrat Maulana Nadwi Death)
यह भी पढ़ें- बड़ी ख़बर….अतीक़ का बेटे असद हुआ UP STF के एनकाउंटर में ढेर, झाँसी में शूटर ग़ुलाम भी मारा गया