Press "Enter" to skip to content

India Launch Aditya L1 Mission: चन्द्रयान-3 की सफ़लता के बाद आज ISRO ने लॉन्च किया सोलर मिशन Aditya L1

India Launch Aditya L1 Mission: चन्द्रयान-3 की सफ़लता के बाद आज ISRO ने लॉन्च किया सोलर मिशन Aditya L1

 

श्रीहरिकोटा: India Launch Aditya L1 Mission- भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चन्द्रयान-3 मिशन की सफ़लता के बाद आज शनिवार की सुबह 11:50 बजे सूर्य का अध्ययन करने हेतु अपना आदित्य-L1 मिशन सफ़लतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।India Launch Aditya L1 Mission

यह आदित्य-L1 मिशन सबसे पहले पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद तेज़ी आगे बढ़ेगा, और यह तब तक आगे बढ़ता रहेगा जब तक कि यह अन्ततः पृथ्वी व सूर्य के पहले लैग्रेंज बिंदु L1 के आसपास अपनी अन्तिम प्रभामंडल कक्षा के पथ पर नहीं आ जाता। (India Launch Aditya L1 Mission)

ISRO ने मिशन नियन्त्रण कार्यालय से घोषणा की है कि पृथ्वी की सतह से 185 किलोमीटर की ऊँचाई पर सूर्य यान का प्रदर्शन सामान्य है। आदित्य-L1 को सूर्य मण्डल के दूरस्थ अवलोकन व पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर L1 जो सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिन्दु है वहाँ पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। (India Launch Aditya L1 Mission)

यह सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। L-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जायेगा। मिशन सफ़ल होने पर ISRO (भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन का आदित्य-L1 मिशन किसी भी एशियाई देश द्वारा सूर्य की कक्षा में स्थापित होने वाला पहला मिशन होगा।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के बाद अब यूपी में सीएम योगी द्वारा समान नागरिक संहिता लागू का ऐलान