- बीजेपी नेता निकला जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार, ‘AAP’ (आम आदमी पार्टी) ने लगाया सनसनीखेज़ आरोप, जारी किये बहुत से फोटोग्राफ-Jahangirpuri Violence,News In Hindi
दिल्ली Jahangirpuri Violence,News In Hindi- जहाँगीरपुरी हिंसा के संबंध में आम आदमी पार्टी ने साक्ष्यों के साथ एक बड़ा सनसनीखेज़ ख़ुलासा किया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार भाजपा नेता है। आम आदमी पार्टी ने बाक़ायदा इसके फोटोग्राफ भी साझा किए जिसमें दंगे का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी का प्रचार करता दिख रहा है। (Jahangirpuri Violence,News In Hindi)
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हुई हिंसा भाजपा की ही साजिश है? यही सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए AAP (आम आदमी पार्टी) ने ख़ुलासा किया है कि वास्तव में दंगे का मुख्य आरोपी अंसार भाजपा का ही नेता है और विधानसभा चुनावों के दौरान उनसे भाजपा प्रत्याशी के लिये प्रचार किया था। AAP (आम आदमी पार्टी) ने भाजपा नेताओं के साथ और विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए दंगे के आरोपी अंसार की फोटोज़ भी जारी की है।
EXPLOSIVE‼️
Jahangirpuri दंगों का मुख्य आरोपी- Ansar- भाजपा का नेता है।
साफ़ है कि BJP ने Hanuman Jayanti के पावन पर्व पर Delhi में दंगे करवाए।#BJPDangaKarvatiHai pic.twitter.com/k13ZStcrmM
— AAP (@AamAadmiParty) April 19, 2022
बताया जा रहा है कि भाजपा के मुख्य प्रवक्ता (दिल्ली) और विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ख़ुलासा करते हुए कहा कि जहाँगीरपुरी दंगों के मुख्य आरोपी अंसार ने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में ख़ास भूमिका निभायी थी। (Jahangirpuri Violence,News In Hindi)
जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है
ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे।
भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है pic.twitter.com/BcjifgTmWx
— Atishi (@AtishiAAP) April 19, 2022
AAP (आम आदमी पार्टी) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी इन फोटोग्राफ को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा. “जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अँसार बीजेपी का ही नेता है। अंसार ने (विगत) चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में अहम भूमिका निभायी और बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। इससे यह साफ़ है कि बीजेपी ने ही दंगे करवाये हैं।
https://twitter.com/sunnysingh695/status/1516382391719264256?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1516382391719264256%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-1121679089307474338.ampproject.net%2F2203172113000%2Fframe.html
लेकिन आप नेता आतिशी के ट्वीट के तुरन्त बाद ही उनकी टाइमलाइन पर कुछ लोगों ने इसी बीजेपी नेता और दंगे के मुख्य आरोपी अंसार की वह फोटो भी शेयर की हैं जिस में वह (अंसार) आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के साथ भी आम आदमी पार्टी की टोपी लगाये प्रचार करता नज़र आ रहा है। (Jahangirpuri Violence,News In Hindi)
Courtesy- navjivanindia