Jews Protest In American Parliament: ग़ाज़ा पट्टी में यहूदियों द्वारा युद्ध विराम रोकने की माँग को लेकर अमेरिकी संसद भवन में प्रदर्शन

Jews Protest In American Parliament: यहूदी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी संसद से ग़ाज़ा पट्टी में युद्ध रोकने की माँग के साथ-साथ अमेरिका से भी हस्तक्षेप करने की माँग की

 

इज़राइल-हमास युद्ध: Jews Protest In American Parliament- पिछले 12 दिनों से इज़रायल व हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक 5 हज़ार से अधिक लोगों की जाने जा चुकी हैं, लेकिन यह युद्ध रुकने की बजाये और अधिक विकराल रूप ले रहा है।

Jews Protest In American Parliament

इस युद्ध को रोकने की माँग को लेकर यहूदी कार्यकर्ताओं द्वारा वॉशिंगटन स्तिथ अमेरिकी संसद में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी संसद से ग़ाज़ा पट्टी में युद्ध रोकने की माँग के साथ-साथ अमेरिका से भी हस्तक्षेप करने की माँग की। (Jews Protest In American Parliament)

बता दें कि सैकड़ों की संख्या में यहूदी प्रदर्शनकारी वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जोय बाइडन के आवास के बाहर जुटे और व्हाइट हाउस के बाहर भी घण्टों तक प्रदर्शन करते हुए ग़ाज़ा में युद्ध रोकने की माँग की। (Jews Protest In American Parliament)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार US कैपिटल हिल पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि “कुछ यहूदी लोगों ने ग़ाज़ा पट्टी में जारी युद्ध विराम की माँग को लेकर अमेरिकी संसद भवन के भीतर प्रदर्शन किया, जिनको पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- दुनिया तमाशा देख रही है और फिर शिकायत करेगी बढ़ रहा है टेररिज्म- महबूबा मुफ्ती

Author: Farhad Pundir (Editor & Owner)