Jhansi Train Rape Case: यूपी के झाँसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में 2 महिलाओं से दुष्कर्म, महिलाओं ने सेना के जवानों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Jhansi Train Rape Case: यूपी के झाँसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में 2 महिलाओं से दुष्कर्म, महिलाओं ने सेना के जवानों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

 

 

झाँसी: Jhansi Train Rape Case- यूपी के झाँसी रेलवे स्टेश पर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किये जाने का एक बड़ा सनसनीख़ेज़ मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से जहाँ GRP और रेलवे विभाग में हड़कम्प मच गया है तो वहीं पीड़ित महिलाओं द्वारा सेना के जवानों पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाने के बाद सेना को भी शर्मिन्दगी उठानी पड़ रही है।Jhansi Train Rape Case

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह शर्मनाक घटना झाँसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 के समीप कानपुर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में हुई। 2 पीड़ित महिलाओं के अनुसार उन्हें सेना के 2 जवानों ने धोखे से बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत झाँसी GRP थाने में की है। (Jhansi Train Rape Case)

पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा कि देर शाम जब वे GRP थाने के पास से गुज़र रही थी तभी एक व्यक्ति उनके पास आकर कहने लगा कि उसका मोबाइल खो गया है, और आप अपना मोबाइल फ़ोन देने की कृपा करें, उसे किसी से बहुत ज़रूरी बात करनी है। (Jhansi Train Rape Case)Jhansi Train Rape Case

इनमें से एक महिला ने उस व्यक्ति को अपना फ़ोन दे दिया तो वह बात करते हुए खड़ी ट्रेन की बोगी में चढ़ गया। अपने फ़ोन के चक्कर में दोनों महिलाएँ भी उसके पीछे पीछे खड़ी ट्रेन की बोगी में जा चढ़ी। जैसे ही वे अन्दर गयी तो वहाँ वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि दो थे जो कि फ़ौजी थे। अन्दर जाते ही दोनों फ़ौजियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। (Jhansi Train Rape Case)

महिलाओं का कहना है कि इसके बाद दोनों फ़ौजियों ने उनके मोबाईल फ़ोन भी छीन लिये और उन्हें वहाँ से डराकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने डायल 112 पर अपने साथ हुई घटना के बारे में सूचना दी। GRP और रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही दोनों महिलाओं के साथ घटनास्थल का मुआयना किया, और GRP ने मामला दर्ज कर लिया। (Jhansi Train Rape Case)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस संबंध में GRP सीओ का कहना है कि “दोनों पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी दोनों आरोपी जवानों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। सेना को भी घटना से अवगत करा दिया है। जाँच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें- केरल में एक सिरफ़िरे युवक ने चलती ट्रेन में लगाई आग, चलती ट्रेन से कूदने के चलते 3 की मौत, 9 यात्री झुलसेKerala Train Fire Accident

You may also like...