Korba Woman And Pig Fight News Highlights- छत्तीसगढ़ के कोरबा के जंगलों में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच झड़पें होना हो गयी आम बात। अब एक 45 वर्षीय माँ ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को जंगली पिग से बचाने के लिये पिग के साथ लिया लोहा। आधे घण्टे की जंग में महिला और पिग दोनों की हुई मौत।
कोरबा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के कोरबा के जंगलों में इन दिनों इंसानों और जंगली जानवरों के बीच द्वंद्व थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यहाँ जंगल में अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ मिट्टी लेने गयी एक 45 वर्षीय महिला उस समय जंगली पिग के साथ भिड़ गयी जब पिग ने महिला की बेटी पर हमला कर दिया। अपनी बेटी को बचाने के लिये दुवसिया नाम की महिला अपनी जान की परवाह किये बग़ैर आधे घंटे तक पिग से भिड़ती रही। (Korba Woman And Pig Fight)
हालांकि लगभग 30 मिनट की जंग के बाद महिला जहाँ महिला ज़िन्दगी की जंग हार गयी वहीं साहसी महिला के साथ जंगली पिग ने भी दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार घटना की ख़बर मिलते ही मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पाकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने भी मौक़े पर पहुँचकर अपनी कार्यवाही की। (Korba Woman And Pig Fight)
मृतक महिला के शरीर पर कई गहरे घाव पाये गये, जो लड़ाई के दौरान पिग के हमले की कहानी बयां कर रहे थे। वहीं पास ही जंगली पिग भी घटनास्थल पर मृत पाया गया। जिस तरह से घटनास्थल पर महिला और पिग दोनों ही मृत पाये गये, इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि संभवतः दोनों के बीच एक बड़ी जंग चली होगी। (Korba Woman And Pig Fight)
इस संबंध में मृत महिला की 11 वर्षीय बेटी सुनीता ने बताया कि “जब उसकी माँ मिट्टी की खोद रही थी, उस समय दूर एक बहुत से पिग्स का एक एक झुण्ड था। जो भैसों के झुण्ड जैसा प्रतीत हो रहा था, और ओर बढ़ता आ रहा था। जैसे ही पिग्स के झुण्ड में से एक पिग उसके पीछे भागा तो यह देख उसकी माँ पिग से भिड़ गयी। यह देख वह अपने पिता को सूचना देने घर चली गयी। (Korba Woman And Pig Fight)
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 25 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि उधर पशु चिकित्सक द्वारा जंगली पिग का भी पोस्टमार्टम कराया गया है। (Korba Woman And Pig Fight)
यह भी पढ़ें- पंजाब की तरनतारन जेल में हुई गैंगवार में सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपियों की मौत, मृतकों की पहचान मनदीप सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई